Haryana Assembly Election: सैलजा ने सालासर धाम जाकर लिया सीएम बनने का आशीर्वाद

0
14
सैलजा ने सालासर धाम जाकर लिया सीएम बनने का आशीर्वाद
Haryana Assembly Election: सैलजा ने सालासर धाम जाकर लिया सीएम बनने का आशीर्वाद

एग्जिट पोल के आंकड़े कांग्रेस के पक्ष में आने पर नेताओं में मुख्यमंत्री पद की दौड़ शुरू
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए शनिवार को वोटिंग हुई। नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे। वोटिंग खत्म होने के बाद देर सांय जारी हुए एग्जिट पोल में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत का अनुमान जताया गया। एग्जिट पोल के आंकड़ों में कांग्रेस की सरकार बनने खबर आने के बीच ही हरियाणा कांग्रेस में फिर एक बार मुख्यमंत्री पद को लेकर दौड़ शुरू हो गई। कांग्रेस नेता एग्जिट पोल के आंकड़ों से उत्साहित नजर आते है। उनका कहना है कि हरियाणा में भाजपा के प्रति लोगों में गुस्सा था।

हरियाणा की जनता पिछले 10 साल के भाजपा के कुशासन से मुक्ति चाहती थी। हरियाणा में भाजपा का एक मात्र विकल्प कांग्रेस ही थी। इसीलिए प्रदेश की नजता पहले से ही कांग्रेस को प्रदेश की बागडोर सौंपने का मन बना चुकी थी। आज आए एग्जिट पोल के आंकड़ों से यह साबित हो गया है कि प्रदेश की जनता से भाजपा को सत्ता से बेदखल कर कांग्रेस की सरकार बनाने का फैसला लिया है। आगामी 8 अक्टूबर को मतगणना के दिन तस्वीर बिलकुल साफ हो जाएगी। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। वहीं भाजपा नेताओं ने एग्जिट पोल के आंकड़ों को गलत बताते हुए प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है। किसका दावा सही है और किसका गलत इसका फैसला को आठ अक्टूबर को मतगणना वाले ही दिन होगा।

कुमारी सैलजा ने सालासर धाम पहुंचकर की पूजा

वोटिंग के बाद सिरसा से सांसद और हरियाणा में कांग्रेस का एक बड़ा दलित चेहरा कुमारी सैलजा ने सालासर धाम जाकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने इस दौरान गोशला में जाकर गायों की भी पूजा। धाम के पूजारी ने कुमारी सैलजा को सीएम बनने का आशीर्वाद दिया।

मुख्यमंत्री पद पर सबका अधिकार

वहीं कुमारी सैलजा द्वारा सालासर धाम जाकर पूजा-अर्चना कर सीएम बनने का आशीर्वाद लेने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री पद पर सबका अधिकार है। कुमारी सैलजा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता है। लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर हाईकमान जो भी फैसला लेगा वह सर्वमान्य होगा। वहीं हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल रही थी। लोगों ने भाजपा के खिलाफ कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर कांग्रेस को सत्ता सौंपने का काम किया है।

भाजपा की ही बनेगी सरकार: अनिल विज

वहीं एग्जिट पोल के आंकड़ों पर निशाना साधते हुए पूर्व गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में इस बार भी भाजपा की ही सरकार बनेगी। एग्जिट पोल के आंकड़ों की पोल पहले भी खुल चुकी है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने भी एग्जिट पोल के आंकड़ों को गलत बताते हुए 8 अक्टूबर को प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया।

यह भी पढ़ें :  Jammu-Kashmir: पुंछ में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद