आज समाज, नई दिल्ली: Seema Haider: पाकिस्तान से भारत आकर सचिन से शादी करने वाली सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनकी मां बनने की खबर! जी हां, जल्द ही सचिन और सीमा के घर किलकारी गूंजने वाली है।
सीमा हैदर ने खुद इस बात की पुष्टि की और साथ ही अपने होने वाले बच्चे के नाम और भविष्य की योजनाओं को लेकर बड़ा खुलासा किया। चलिए जानते हैं कि सीमा और सचिन के घर नया मेहमान कब आएगा, बेटी होगी या बेटा और अगर बेटी हुई तो सीमा क्या खास करने वाली हैं!
जल्द गूंजेगी किलकारी, 5वां बच्चा आने को तैयार!
सीमा हैदर ने हाल ही में कहा कि भारत में वह और उनके चारों बच्चे बहुत खुश हैं और अब जल्द ही उनका 5वां बच्चा दुनिया में आने वाला है। उन्होंने आगे कहा कि बेटा हो या बेटी, फर्क नहीं पड़ता क्योंकि भारत में सभी को समान अधिकार मिलते हैं। सीमा का मानना है कि वह भारत में एक नई जिंदगी शुरू कर चुकी हैं और अब उनका पूरा ध्यान अपने परिवार पर है।
अगर बेटी हुई तो सीमा करेंगी ये खास काम!
सीमा हैदर ने बताया कि अगर उनके घर बेटी जन्म लेती है, तो वह माता का भव्य जागरण करेंगी। इस जागरण में वह सभी को बुलाएंगी और पूरे धूमधाम से यह खुशी मनाएंगी।
इसके अलावा, सीमा ने बताया कि उनके कई सपने थे, जिन्हें वह अब अपने बच्चे के जन्म के बाद पूरा करेंगी। उन्होंने कहा कि वह वृंदावन और अयोध्या जाना चाहती हैं और इसके लिए उन्होंने यूपी सरकार से अपील भी की है।
क्या होगा बच्चे का नाम?
सीमा हैदर ने बच्चे के नाम को लेकर भी बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि बच्चे का नाम भारतीय जनता ही तय करेगी!अगर बेटा हुआ, तो नाम श्रीकृष्ण से जुड़ा होगा। अगर बेटी हुई, तो कोई भी सुंदर और संस्कारी नाम रखा जाएगा। सीमा ने अपने फॉलोअर्स से अच्छे नाम सुझाने की अपील की है और कहा है कि जो भी बेहतरीन नाम होगा, वही उनके बच्चे का नाम रखा जाएगा।
कब होगा बच्चे का जन्म?
सीमा ने बताया कि फरवरी के आखिरी या मार्च के पहले हफ्ते में उनका बच्चा इस दुनिया में आ जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बहुत जल्द उनकी गोद भराई की रस्म भी की जाएगी।