Sirsa News : सिरसा से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी गोकुल सेतिया की सुरक्षा में इजाफा

0
14
सिरसा से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी गोकुल सेतिया की सुरक्षा में इजाफा
Sirsa News: सिरसा से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी गोकुल सेतिया की सुरक्षा में इजाफा

पुलिस ने दो 2 अतिरिक्त गनमैन दिए
Sirsa News (आज समाज) सिरसा: बंबीहा गैंग से मिली धमकी के चलते सिरसा विधानसभा सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे गोकुल सेतिया सुरक्षा में पुलिस प्रशसान द्वारा इजाफा किया गया है। पुलिस प्रशासन ने गोकुल सेतिया की सुरक्षा में दो और गैनमैन को तैनात किया है। अब गोकुल सेतिया की सुरक्षा में कुल पांच गैनमैन लगे है। वहीं एक पुलिस का का एक पेट्रोलिंग वाहन नियमित रूप गोकुल सेतिया के आवास पर चक्कर भी लगाएगा। पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सुभाषचंद ने थाना प्रभारी को तुरंत प्रभाव से उनको गनमैन उपलब्ध करवाने के आदेश दिए हैं। गोकुल सेतिया ने बंबीहा गैंग से अपनी जान को खतरा बताया था।

गौरतलब है कि गोकुल सेतिया को करीब एक साल पहले धमकी मिली थी। विदेश से कॉल करने वाले ने अपने आप को नामी गैंगस्टर बताते हुए 1 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। गोकुल ने इसके बाद सिरसा एसपी को पूरे मामले की जानकारी दी थी और परिवार की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी। धमकी मिलने के बाद सिरसा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी।

एक साल पहले गोकुल सेतिया पर हमला करने की प्लानिंग कर रहे 3 गुर्गों को सिरसा में पकड़ा था। इन गुर्गों को पंजाब की एंटी टास्क फोर्स ने सिरसा में दबिश देकर पकड़ा था। पूछताछ में इन्होंने गोकुल सेतिया को मारने के लिए सिरसा आने का खुलासा किया था। पंजाब पुलिस ने यह इनपुट हरियाणा पुलिस से सांझा किया। इसके बाद सिरसा पुलिस ने इनपुट के आधार पर उसे तीन सुरक्षा कर्मचारी दे दिए थे।

पूर्व मंत्री लक्ष्मण दास अरोड़ा के नाती है गोकुल सेतिया

बंता दें कि गोकुल सेतिया के नाना पुराने कांग्रेसी थे। जिनका नाम लक्ष्मण दास अरोड़ा था। लक्ष्मण दास अरोड़ा सिरसा से 5 बार विधायक बने। वह हुड्डा सरकार में उद्योग मंत्री भी रहे। गोकुल सेतिया की मां सुनीता सेतिया 2014 में भाजपा की टिकट पर सिरसा से चुनाव लड़ चुकी हैं, मगर वह हार गई थीं। इसके बाद भाजपा से उनके व परिवार के रिश्ते बिगड़ गए और सेतिया परिवार ने भाजपा छोड़ दी थी।

गोल्डी बराड़ के साथ फोटो हुई वायरल

कांग्रेस में शामिल होते ही उनके गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथ फोटो वायरल हुई थीं। गोल्डी के साथ गोकुल सेतिया के 5 फोटो वायरल हुए थे। इन फोटोज के वायरल होते ही गोकुल सेतिया ने सिरसा के विधायक गोपाल कांडा पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि टिकट कटवाने के लिए ये सब किया जा रहा है। कॉलेज में साथ पढ़े हैं। अब कोई लिंक नहीं हैं।

यह भी पढ़ें : Union Health Ministry: आर्गन डोनेशन के मामले में भारत की महिलाएं आगे, पुरुष पीछे