- आर्य कॉलेज की अनुशासन व्यवस्था लाजवाब- उपायुक्त विरेंद्र सिंह दहिया
- हर रोज अपने लिए एक घंटे का समय अवश्य निकालें : डॉ. हुक्म सिंह

आर्य महाविद्यालय का अनुशासन बहुत ही सराहनीय : उपायुक्त
उपायुक्त पानीपत विरेंद्र सिंह दहिया ने अपने संबोधन में युवा महोत्सव के आयोजकों व सभी अतिथियों का आभार व्यक्त कर शानदार आयोजन की भरपूर प्रशंसा करते हुए प्रतिभागियों का हौसला बढाया। साथ ही यह भी कहा कि सबसे पहले हमें एक अच्छा इंसान होना जरूरी है। हमें अपने गुरुओं व माता-पिता का हमेशा सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब हम लोगों की समस्याओं को उनके नजरिये से देखते हैं तभी हम उनकी समस्याओं का निवारण सही प्रकार से कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का होना बेहद जरूरी है। साथ ही यह भी कहा कि हमें अपने कार्य समय सारणी बनाकर करने चाहिए। उन्होंने आर्य कॉलेज के अनुशासन व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि आर्य महाविद्यालय का अनुशासन बहुत ही सराहनीय है। उपायुक्त ने अपने संबोधन के अंत में सभी विद्यार्थियों को अपना निजी मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि अगर किसी भी विद्यार्थियों को शिक्षा संबधी किसी भी परेशानी का सामना करना पड रहा है तो वे तुरंत एक संदेश के जरिए सूचित कर सकते हैं ताकि वे उनकी समस्याओं का तुरंत प्रभाव से उस समस्या का समाधान कर सकें। अंत उपायुक्त ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को रोडवेज बसों की समय सारिणी में आ रही दिक्कतों से निजात दिलाने आश्वासन दिया।

मनुष्य का सबसे पहला सुख निरोगी काया : डॉ. हुक्म सिंह

महोत्सव से युवाओं को अपनी संस्कृति को जानने का अवसर मिलता है
ये रहे मौजूद

पहले दिन देर रात आयोजित हुई विधाओं के परिणाम इस प्रकार रहे
- ग्रुप सोंग जरनल में आर्य पीजी कॉलेज ने प्रथम स्थान, आई.बी कॉलेज,पानीपत ने द्वितीय स्थान व डी.ए.वी पीजी कॉलेज,करनाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
- क्लासिकल वोकल सोलो में आई.बी कॉलेज,पानीपत प्रथम, आर्य कन्या गुरुकुल महाविद्यालय, मोर माजरा ने द्वितीय स्थान व आर्य पीजी कॉलेज ने तृतीय स्थान हासिल किया।
- संस्कृति नाटक में आर्य पीजी कॉलेज ने प्रथम स्थान, आई.बी कॉलेज,पानीपत ने द्वितीय स्थान व डी.ए.वी पीजी कॉलेज,करनाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
दूसरे दिन आयोजित की गई विधाओं के परिणाम इस प्रकार रहे
- ग्रुप डांस जनरल में आर्य पीजी कॉलेज ने प्रथम स्थान, आई.बी कॉलेज,पानीपत ने द्वितीय स्थान व डी.ए.वी पीजी कॉलेज,करनाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
- हरियाणवी हिंदी स्किट में .ए.वी पीजी कॉलेज,करनाल ने प्रथम, आई.बी कॉलेज,पानीपत ने द्वितीय व दयाल सिंह महाविद्यालय,करनाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
- क्लासिकल इंस्ट्रुमेंटल सोलो प्रकाशन में डी.ए.वी पीजी कॉलेज,करनाल ने प्रथम आर्य पीजी कॉलेज ने द्वितीय व शहीद उधम सिंह महाविद्यालय मटक माजरी,करनाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
- क्लासिकल इंस्ट्रुमेंटल सोलो नॉन प्रकाशन में आर्य पीजी कॉलेज ने प्रथम आई.बी कॉलेज,पानीपत ने द्वितीय व राजकीय महिला महाविद्यालय,करनाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
- क्ले मॉडलिंग में पंडित चिरंजी लाल राजकीय महाविद्यालय,करनाल ने प्रथम आई.बी कॉलेज,पानीपत द्वितीय व देश बंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय,पानीपत ने तृतीय स्थान हासिल किया।
- कार्टूनिंग में एसडी पीजी कॉलेज,पानीपत ने प्रथम, आई.बी कॉलेज,पानीपत द्वितीय व आर्य पीजी कॉलेज ने तृतीय स्थान हासिल किया।
- कोलाज में गुरु नानक महाविद्यालय,करनाल ने प्रथम, राजकीय महिला महाविद्यालय,घरोंडा ने द्वितीय व पंडित चिरंजी लाल राजकीय महाविद्यालय,करनाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
- मेंहदी में के.वी.ए डी.ए.वी महिला महाविद्यालय,करनाल ने प्रथम, माता सुंदरी कन्या महाविद्यालय निसिंग ने द्वितीय व आर्य कन्या गुरुकुल महिला महाविद्यालय ने तृतीय स्थान हासिल किया।
- फॉक इंस्ट्रुमेंटल सोलो हरियाणवी में आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत ने प्रथम, डी.ए.वी पीजी कॉलेज, करनाल ने द्वितीय व-आई.बी कॉलेज ने तृतीय स्थान हासिल किया।