Jind Accident News: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार अध्यापिका की मौत

0
200
अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार अध्यापिका की मौत
Jind News: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार अध्यापिका की मौत

अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज
Jind Accident News (आज समाज) जींद: रविवार सुबह नरवाना-कैथल नेशनल हाइवे पर पीर के निकट अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसमें स्कूटी सवार अध्यापिका की मौत हो गई। सदर थाना नरवाना पुलिस ने मृतका के चाचा की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जाच शुरू कर दी है। मूलत: गांव सिंगवाल हाल आबाद राम नगर नरवाना निवासी पूजा गांव सिंगवाल में सरकारी स्कूल में साइंस की टीजीटी अध्यापिका थी। जो सुबह स्कूटी पर सवार हो कर गांव सिंगवाल में जा रही थी। नरवाना-कैथल नेशनल हाइवे पर पीर के निकट अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसमें उसकी भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को अंजाम देकर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

गंभीर हालात में पूजा को राहगीरों ने नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उपचार के दौरान पूजा की मौत हो गई। घटना का सूचना पाकर सदर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। सदर थाना नरवाना पुलिस ने मृतका के चाचा मनोज की शिकायत पर फरार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :   Bengluru Murder: श्रद्धा जैसा हत्याकांड, बेंगलुरु के एक फ्लैट में महिला के शव के 30 से ज्यादा टुकडे मिले