महेंद्रगढ़ में साइंस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

0
313
महेंद्रगढ़ में साइंस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
महेंद्रगढ़ में साइंस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
श्रीकृष्णा सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीहमा में साइंस क्विज प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की गई। पहले चरण में कक्षा तीसरी से सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। वहीं, दूसरे चरण कक्षा आठवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

साइंस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन दो चरणों में

इस बारे में जानकारी देते कोऑर्डिनेटर सुशीला यादव और स्मृति शर्मा ने संयुक्त रूप बताया कि श्रीकृष्णा स्कूल सीहमा में साइंस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को दो चरणों में किया। इसमें कक्षा तीसरी से बारहवीं तके विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया।

साइंस क्विज प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त किया

भगत सिंह हाउस टीम से तमन्ना, यश, विदीप, लविका और सचिन ने भाग लिया। सुभाष चंद्र बोस हाउस से अनेचिंट, साक्षी, योगिता, जयप्रीत और सचित ने भाग लिया वहीं चंद्रशेखर हाउस से तमन्ना, इशीका, प्रिंसी, पल्लवी और अराध्या ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में भगत सिंह हाउस प्रथम, सुभाष चंद्र बोस ने द्वितीय व चंद्रशेखर आजाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

दूसरे चरण की क्विज प्रतियोगिता में भगत सिंह हाउस से हिमांशी, निशिता, साहिल व नैना ने भाग लिया। चंद्रशेखर आजाद हाउस से आरती, कोमल, अंजलि, नीशू ने भाग लिया। वहीं सुभाष चंद्र बोस हाउस से रेणू, आयूष, सारिका और दीया ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में सुभाष चंद्र बोस हाउस प्रथम, भगत सिंह हाउस ने दूसरा व चंद्रशेखर आजाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

भावनाओं को शिखर पर पहुंचाता है साइंस

इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन डॉ. बीरसिंह यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि साइंस एक विषय है जो भावनाओं को शिखर तक पहुंचता है। श्रीकृष्णा स्कूल शिक्षा जगत में अपनी अलग ही पहचान रखता है। ज्ञान वह अथाह शक्ति है जिससे किसी भी नामुमकिन कार्य को मुमकिन कर सकते है। उचित मार्ग एवं सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन किसी भी प्रतिभा को विलक्षण प्रतिभाओं में बदल सकता है।

सीवी रमन, हरगोविंद सिंह खुराना और एपीजे अब्दुल कलाम के महान पद चिह्नों पर चलकर श्रीकृष्णा स्कूल के विद्यार्थियों ने यह साबित कर दिया है कि वे किसी परिचय का मोहताज नहीं है। अथक मेहनत, सतत प्रयास ही हमारी सफलता का मूल मंत्र है।

ये भी पढ़ें : रोहतक के वैश्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन में अंतरा कॉलेज फेस्ट 2022 का आयोजन, जाने रंगोली में कौन रहा प्रथम और द्वितीय

विजेताओं को प्राचार्य ने दी बधाई

इस मौके पर स्कूल प्राचार्य एसएस यादव ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विशिष्ठ ज्ञान को जानने व परखने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम क्वीज प्रतियोगिता होती है। जो विद्यार्थी की प्रतिभा को निखारती है। उन्होंने कहा कि अनंत प्रयास, अथक मेहनत तथा निरंतर अवसर की चुनौती को पहचानते हुए हम जिंदगी के दुर्लभ से दुर्लभ आयाम प्राप्त कर सकते है। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

वहीं दूसरी ओर श्रीकृष्णा स्कूल महेंद्रगढ़ में पुस्तक डे पर कवर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा यूकेजी से प्रथम कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस बारे में जानकारी देते प्री-प्राइमरी हैंड संतोष यादव ने बताया कि श्रीकृष्णा स्कूल महेंद्रगढ़ में पुस्तक कवर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।

ये भी पढ़ें : केजरीवाल की हिमाचल में हुंकार, बोले- जयराम ने मेरे पेपर से नकल मारी
ये भी पढ़ें : हरियाणा-पंजाब सहित कई राज्यों में क्यों हुई बिजली गुल, गहराएगा संकट, ये हैं कारण