AV Public School Panipat में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

0
590
AV Public School Panipat
Aaj Samaj (आज समाज),AV Public School Panipat, पानीपत : शनिवार को एवी पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। अभिभावक भी इस प्रदर्शनी की बहुत संख्या में उपस्थित हुए। प्रिंसिपल ने विज्ञान विषय के बारे में विस्तृत रूप से बताया। विज्ञान ने जीवन को आसान बना दिया है। विज्ञान लोगों को उनकी दैनिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने और तेजी से काम करने में मदद कर सकता है और समाज को समझने में भी मदद कर सकता है। विज्ञान रोजगार का एक प्रमुख स्रोत है। इससे नई तकनीकों का विकास, खोज हुई है। प्रिंसिपल ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर नीरज, गीता अरोड़ा, स्नेहा, सिमरन, विमल ममता, अंजू, प्रियंका निशा, अनु, सुनीता, ऋतु आदि मौजूद रहे।