Sangrur News : सत्संग बड़ी मुश्किल से मिलता है : पुनीत मुनि जी महाराज

0
133
सत्संग बड़ी मुश्किल से मिलता है : पुनीत मुनि जी महाराज
सत्संग बड़ी मुश्किल से मिलता है : पुनीत मुनि जी महाराज
Sangrur News(आज समाज)संगरूर/सुनाम उधम सिंह वाला: जैन संत संघ शास्ता शासन प्रभावक गुरुदेव श्री सुदर्शन लाल जी महाराज के सुशिष्य मधुर वक्ता नवीन चंद्र जी महाराज, प्रवचन कार पुनीत मुनि जी महाराज ठाणे 2 का चातुर्मास हेतु पावन प्रवेश अरोड़ा कॉलोनी से जैन स्थानक सराफा बाजार में हुआ। गुरु महाराज ने फरमाया कि साधु संगत सत्संग बड़ी मुश्किल से मिलता है यह चातुर्मास कार्तिक की पूर्णिमा तक चलेगा।
इस शुभ अवसर पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा की माता परमेश्वरी देवी ने संतों का आशीर्वाद लिया। विभिन्न शहरों छाजली, लहरा, मुनक, पंचकूला, संगरूर, बरेटा, बठिंडा, फरीदकोट आदि से बहन भाई दर्शन हेतु पधारे। एसएस जैन सभा सुनाम के अध्यक्ष प्रवीण जैन ने संतों व संगत का जैन स्थान में पहुंचने पर स्वागत किया और कहा कि गुरु सुदर्शन संघ की सुनाम पर सदैव ही कृपा रही है। सहमंत्री सजल जैन ने गुरुओं के स्वागत में कहां की सुनाम नगर पुण्यशाली है जिसे ऐसे संतों का चतुर्मास मिला।