Sapna Choudhary: हरियाणवी सिंगर और डांसर के खिलाफ धोखाधड़ी केस में गैर जमानती वारंट जारी

0
97
Sapna Choudhary हरियाणवी सिंगर और डांसर के खिलाफ धोखाधड़ी केस में गैर जमानती वारंट जारी
Sapna Choudhary : हरियाणवी सिंगर और डांसर के खिलाफ धोखाधड़ी केस में गैर जमानती वारंट जारी

‘Thumka Queen’ Sapna Choudhary, (आज समाज), नई दिल्ली: हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी पर एक बार फिर कानूनी शिकंजा कस गया है। उनके खिलाफ दर्ज हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है।

जॉइंट शिकायत में धोखाधड़ी का आरोप

जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस इकोनॉमिक आफेंस विंग (ईओडब्ल्यू) को सपना चौधरी के खिलाफ मिली एक जॉइंट शिकायत में उनपर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था। मामले की जांच के बाद ईओडब्ल्यू ने एफआईआर दर्ज कर चार्जशीट दायर की है। इसके बाद अब तीस हजारी कोर्ट की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रश्मि गुप्ता ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। मामले में कई पीड़ित शामिल हैं।

पहले भी धोखाधड़ी के केस

‘ठुमका क्वीन’ के खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी के केस दर्ज हो चुके हैं। 2018 में उनपर लखनऊ के आशियाना थाने मे एक धोखाधड़ी का मामला दायर किया गया था। सपना पर आरोप था कि वह पैसा लेने के बावजूद एक कार्यक्रम में परफॉर्म करने नहीं पहुंची थीं, जिसके कारण दर्शकों ने कार्यक्रम में काफी हंगामा किया था।

10 मई 2022 को किया था आत्मसमर्पण

मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद सपना चौधरी ने 10 मई 2022 को आत्मसमर्पण किया था।इस मामले में कोर्ट ने अगस्त 2022 में गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया था। नवंबर 2022 में सपना चौधरी के इस मामले में लखनऊ की एक कोर्ट ने आरोप तय किए थे।