आज समाज, नई दिल्ली : Sapna Chaudhary Viral Dance: सपना चौधरी जब स्टेज पर आती हैं, तो समझिए कि वो महफिल लूट लेती हैं। गाना कोई भी हो, सपना जब डांस करती हैं, तो सबकी निगाहें उन पर टिक जाती हैं। हरियाणा की ये छोरी आज पूरे देश की धड़कन बन चुकी है।
सपना चौधरी के दुनिया भर में चर्चे
देश हो या विदेश सपना के फैंस हर जगह हैं। छोटे स्टेज शो से शुरुआत कर सपना ने अपनी मेहनत से पूरे देश में नाम कमाया है। हरियाणा की ये बेटी कब पूरी दुनिया में मशहूर हो गई, ये खुद सपना को भी नहीं पता चला। सपना चौधरी की एक झलक पाने के लिए लाखों फैंस दीवाने रहते हैं।
चौधरी का एक सुपरहिट गाना ‘पानी छलके
आजकल सपना का एक डांस वीडियो यूट्यूब पर खूब ट्रेंड कर रहा है, जिसे देखने के बाद आपके पैर भी थिरकने लगेंगे। सपना चौधरी का एक सुपरहिट गाना ‘पानी छलके’ है, जिस पर वो कई कार्यक्रमों में जमकर डांस कर चुकी हैं।इस वीडियो में सपना ‘पानी छलके’ पर जबरदस्त डांस कर रही हैं।
सपना के डांस पर महिलाएं भी फ़िदा
सपना का डांस देख महिलाएं भी नाचने लगती हैं। सपना चौधरी के शो में उनके फैंस उन्हें अपने फोन में कैद करने के लिए बेताब रहते हैं। इस वीडियो में सपना स्किन कलर का सूट पहनकर डांस कर रही हैं। उनका अंदाज दर्शकों को दीवाना बना रहा है। इस गाने को ‘देसी गीत’ नाम के यूट्यूब चैनल पर 2022 में अपलोड किया गया था। इस वीडियो में सपना चौधरी अपने मशहूर गाने ‘पानी छलके’ पर डांस कर रही हैं।