Rohtak News: हरियाणा में सुधरेगी सफाई व्यवस्था, कर्मचारियों की कमी करेंगे दूर: सुभाष सुधा

0
73
हरियाणा में सुधरेगी सफाई व्यवस्था, कर्मचारियों की कमी करेंगे दूर: सुभाष सुधा
हरियाणा में सुधरेगी सफाई व्यवस्था, कर्मचारियों की कमी करेंगे दूर: सुभाष सुधा

Rohtak News (आज समाज) रोहतक: हरियाणा में सफाई व्यवस्था जल्द सुधरेगी। यह दावा रोहतक पहुंचे हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने किया। साथ ही कहा कि उनका फोकस सफाई व्यवस्था सुधारने पर है। इसके लिए अगर सफाई कर्मचारियों की कमी भी होती है तो उसको भी पूरा किया जाएगा। शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि उनका मुख्य फोकस सफाई व्यवस्था पर है। बुधवार रात को नगर निगम के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे सफाई व्यवस्था सुधारें। कोई भी कोताही ना बरतें। साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश की सफाई व्यवस्था चाहिए। जहां भी सफाई को लेकर कोई शिकायत मिलेगी तो सख्त कदम उठाए जाएंगे। प्रदेश में साफ निर्देश दे दिए हैं कि जहां स्वीपर कम हैं। तो अपने डीएम लेवल पर व्यवस्था कर लें या स्टेट लेवल पर भेजना है तो वहां भेजें। 10 दिन के अंदर इसे पूरा करें। साथ ही सफाई व्यवस्था की जाए। वहीं सरकार द्वारा हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत सफाई कर्मचारी लगाने के लिए अलग से पोर्टल खोला गया है। जिसमें महिला व पुरुष सफाई कर्मचारी अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जिसके बाद सरकार द्वारा रजिस्ट्रेशन करने वाले आवेदकों में से सफाई कर्मचारी लगाएगी। वहीं इनको अपने जिले में ही नौकरी दी जाएगी। ताकि सफाई व्यवस्था सुधर सके। नगर पालिका कर्मचारी संघ द्वारा मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दे रखी है। जिसके तहत संगठन द्वारा 12-13 अगस्त गेट मीटिंग बुलाई है। वहीं 20 अगस्त को शहरभर में मशाल जुलूस निकालने व 21-22 अगस्त को काम छोड़ो हड़ताल की चेतावनी दी थी। इस पर शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि कर्मचारियों के साथ मीटिंग सफल रही है। कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक सहमति बनी है और अब हड़ताल नहीं करेंगे।