Sangrur News रोटरी क्लब सुनाम ग्रीन द्वारा गौमाता बंधन, सवामनी भोग एवं हराचारा सेवा का प्रोजेक्ट का आयोजन

0
107
Sangrur News Rotary Club Sunam Green

संगरूर सुनाम: रोटरी क्लब सुनाम ग्रीन द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन संदीप गर्ग की अगुआई में गौमाता बंधन, सवामनी भोग एवं हराचारा सेवा के प्रोजेक्ट का आयोजन| गोवंश हस्पताल कल्याण गौशाला नजदीक बाबा भाई मूल चंद साहिब में किया गया। इस अवसर पर रोटेरियन घनश्याम कांसल रोटरी जिला 3090 गवर्नर 23-24 मुख्यातिथि के रूप में हाजिर हुए। घनश्याम कांसल ने अपने संबोधन में गौ सेवा के महत्व की बात की।अतिथियों का स्वागत आई पी पी पुनीत मित्तल और धन्यवाद शिव जैन ने किया मंच संचालन के फर्ज क्लब महासचिव गौरव कांसल ने अदा किए। इस अवसर पर गौरव कांसल,मनोज बांसल,मुकेश कांसल,रिंकू बांसल,दीपक कांसल,गगन जैन,हरीश जैन,लक्ष्य गोयल,एडवोकेट रमन गोयल,एडवोकेट साहिल बांसल, चंद्र मोहन गर्ग,संजीव कुमार,निर्मल बांसल,गगन गोयल,कुणाल गर्ग,आर एन कांसल और निखिल गर्ग हाजिर थे।