आज समाज, नई दिल्ली: Samay Raina : मशहूर कॉमेडियन समय रैना इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में हैं। हाल ही में हुए विवाद ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया है और इस वक्त वह इंडिया में भी मौजूद नहीं हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है—6.4 मिलियन फॉलोअर्स वाले समय रैना इंस्टाग्राम पर सिर्फ एक इंसान को फॉलो करते हैं! और वो नाम आपको हैरान कर सकता है।
आखिर किसे फॉलो करते हैं समय रैना?
View this post on Instagram
बॉलीवुड से लेकर कॉमेडी की दुनिया तक, तमाम सेलेब्रिटी और लाखों फैंस समय रैना को फॉलो करते हैं। लेकिन जब उनके फॉलोइंग लिस्ट की बात आती है, तो वहां सिर्फ ड्रामा क्वीन राखी सावंत का नाम दिखता है। जी हां, लाखों लोगों के फेवरेट कॉमेडियन ने सिर्फ राखी सावंत को फॉलो किया हुआ है।
समय रैना को नव्या नवेली नंदा, अर्जुन कपूर, ताहा शाह जैसे बॉलीवुड सितारे भी फॉलो करते हैं, लेकिन उनकी खुद की फॉलोइंग लिस्ट में सिर्फ राखी सावंत का नाम देखकर लोग चौंक गए हैं।
क्यों विवादों में घिरे हैं समय रैना?
हाल ही में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो के दौरान हुए विवाद ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया। इस शो में माता-पिता पर किए गए अश्लील कमेंट्स ने जनता को नाराज कर दिया और इसे लेकर जगह-जगह विरोध हो रहा है। इसी के चलते समय रैना के खिलाफ समन जारी किया गया और उनके कई शो रद्द कर दिए गए।
इंडिया में नहीं हैं समय
समय रैना इस वक्त अमेरिका और कनाडा के दौरे पर हैं, जो 6 फरवरी को डलास से शुरू हुआ था और 2 मार्च को शिकागो में खत्म होने वाला है। विवाद के बीच पुलिस ने पहले उन्हें 17-18 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन अब यह तारीख 10 मार्च कर दी गई है। अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या समय रैना इस विवाद को लेकर कोई बड़ा बयान देंगे या फिर चुप्पी साधे रहेंगे?