Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता को धमकी देने वाला जमशेदपुर से गिरफ्तार

0
26
Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता को धमकी देने वाला जमशेदपुर से गिरफ्तार
Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता को धमकी देने वाला जमशेदपुर से गिरफ्तार
  • आरोपी ने मांगे थे 5 करोड़ रुपए

Bollywood Actor Salman Khan, (आज समाज), मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सलमान खान को धमकी देने वाले शख्स को झारखंड के जमशेदपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। 24 वर्षीय शेख हुसैन शेख मौसिन पर एक्टर को धमकी देने और बदले में 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने का आरोप है। मुंबई की वरली पुलिस ने उसे बीते कल जमशेदपुर पुलिस से टाई अप करके दबोचा।

ट्रांजिट रिमांड पर लाया जाएगा मुंबई

शरुआती जानकारी के अनुसार आरोपी शेख हुसैन शेख मौसिन सब्जी बेचता है। खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले इसी शख्स ने पिछले हफ्ते मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सऐप पर सलमान खान के नाम धमकी भरा मैसेज भेजकर पांच करोड़ रुपए फिरौती मांगी थी। शेख हुसैन को आज ही ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया जाएगा। पुलिस के मुताबिक धमकी मिलने के तुरंत बाद आरोपी का पता लगाने की कोशिशें शुरू का दी गई थीं।

ऐसे लगाया शेख हुसैन शेख मौसिन का पता

पुलिस का कहना है कि जिस मोबाइल नंबर से शेख हुसैन शेख मौसिन ने धमकी भरा मैसेज भेजा था उसी नंबर से मुंबई यातायात पुलिस को एक माफी मांगने वाला संदेश भी मिला था। पुलिस ने इसके बाद इस नंबर का पता लगाया तो सामने आया कि यह झारखंड का है। फिर आरोपी की धर पकड़ लिए वरली पुलिस एक टीम झारखंड भेजी गई।

जानें शेख ने मैसेज में क्या लिखा था

मुंबई पुलिस ने बताया है कि ने धमकी भरे मैसेज में लिखा था, ‘इसे हल्के में मत लीजिए। सलमान को जिंदा रहना है और उसे लॉरेंस से अगर दुश्मनी खत्म करनी है तो उसे पांच करोड़ रुपए फिरौती देनी होगी। यदि पैसे नहीं दिए गए तो सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा।’

इसी महीने कर दी थी बाबा सिद्दीकी की हत्या

बता दें कि एनसीपी नेता (अजीत गुट) बाबा सिद्दीकी सलमान खान के करीबी थे और इसी महीने 12 तारीख को मुंबई में उनके बेटे की दुकान के बाहर उनकी हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। बता दें कि सलमान इन दिनों बिग बॉस 18 के साथ ही अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ में जुटे हैं। वह जल्द अपने ‘दबंग रीलोडेड’ टूर पर दुबई भी जाएंगे।

यह भी पढ़ें : Dulhan Ka Vidayi Video: शादी के बाद मायका नहीं छोड़ना चाहती थी दुल्हन, वीडियो वायरल, देखें कैसे घर वालों ने किया विदा