Hisar News: हिसार से कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास राड़ा के विरोध में आया सैनी समाज

0
27
हिसार से कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास राड़ा के विरोध में आया सैनी समाज
Hisar News : हिसार से कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास राड़ा के विरोध में आया सैनी समाज

सैनी सभा ट्रस्ट पर कब्जा करने का आरोप लगाया, चुनाव में बहिष्कार करने की दी चेतावनी
Hisar News (आज समाज) हिसार: चार माह पूर्व हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा और जजपा प्रत्याशियों का प्रदेश में काफी विरोध हुआ था। उस समय कांग्रेस को यह लग रहा था कि विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत आसानी से हो जाएंगी। क्योंकि सत्ता विरोधी लहर कांग्रेस की राह आसान कर देंगी। लेकिन कुछ जगह टिकट वितरण और कुछ जगह कांग्रेस प्रत्याशियों के पूर्व में किए गए कार्यों कारण उनका भी विरोध शुरू हो गया है। यहां तक भी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को भी विरोध का सामना करना पड़ा था। हुड्डा उकलाना में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए आए थे। वहीं अब हिसार में सैनी समाज कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास राड़ा के विरोध में आ गया है। सैनी समाज ने कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास राड़ा पर सैनी सभा ट्रस्ट पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। सैनी समाज के लोगों का कहना है कि कांग्रेस प्रत्याशी ने अपने चहेतों को ट्रस्ट में शामिल किया है।

यह मेंबर सैनी सभा ट्रस्ट में

कांग्रेस कैंडिडेट रामनिवास राड़ा के बड़े भाई ओमप्रकाश राड़ा हिसार में सैनी सभा ट्रस्ट के प्रधान हैं। इनके भतीजे प्रह्लाद सिंह राड़ा और भाई महावीर राड़ा ट्रस्टी है। सीताराम सैनी रामनिवास राड़ा के साढू हैं। रघुबीर सिंह सैनी रामनिवास राड़ा के साले हैं। राजकुमार दहिया ट्रस्ट प्रधान के भतीजे हैं। उनके दामाद ओमप्रकाश सीसवालिया भी इस ट्रस्ट में शामिल हैं। ट्रस्ट प्रधान ओमप्रकाश राड़ा की मौसी का लड़का मनोज सैनी को भी इस ट्रस्ट में शामिल किया गया है। ट्रस्ट में शामिल सीताराम सैनी रघुबीर सिंह सैनी के दामाद हैं।

48 घंटे का अल्टीमेटम दिया

सैनी समाज के लोगों ने शहर स्थित सब्जी मंडी पार्क में बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया की अगर सैनी सभा ट्रस्ट के चुनाव नए सिरे से नहीं करवाए गए और इसमें नए मेंबर शामिल नहीं किए गए तो पूरा समाज चुनाव में रामनिवास राड़ा का बहिष्कार करेगा। यहीं नहीं सैनी समाज के लोगों ने इस निर्णय को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

यह भी पढ़ें : Shakti Rani Sharma: कालका के मतदाताओं को भाजपा प्रत्याशी में दिख रही उम्मीद की किरण

यह भी पढ़ें :  Kalka Assembly: शक्ति रानी शर्मा को मिल रहा जनता का अपार प्यार, कालका में बहेगी विकास की बयार