Sabko Roshni Foundation द्वारा फाउंडेशन के बौद्धिक विभाग का गठन किया गया

0
198
Sabko Roshni Foundation
प्रधानाचार्य सुमेर एवं प्रधानाचार्य मुकेश
  • बौद्धिक विभाग का संयोजक प्रधानाचार्य मुकेश एवं प्रधानाचार्य सुमेर को बनाया 
Aaj Samaj (आज समाज),Sabko Roshni Foundation,पानीपत : सबको रोशनी फाउंडेशन द्वारा फाउंडेशन के बौद्धिक विभाग का गठन किया। बौद्धिक विभाग का संयोजक प्रधानाचार्य मुकेश एवं प्रधानाचार्य सुमेर को बनाया गया। यह घोषणा सबको रोशनी फाउंडेशन रजिस्टर्ड के अध्यक्ष सतबीर कोयल एवं महासचिव युधिष्ठिर शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि समाज बौद्धिक रूप से और अधिक सुदृढ़ हो उसके लिए बुद्धिमान लोगों का होना आवश्यक है। समाज में जो बुद्धिमान अधिक लोग होंगे तो बुद्धिमता की बात करेंगे। विद्यार्थियों को और अधिक बुद्धिमान बनने के लिए बौद्धिक विवाह का गठन प्रमुख रूप से किया गया। पानीपत के 1000 विद्यालयों में बौद्धिक सम्मेलन एवं बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सतवीर गोयल ने कहा कि विवेक, बुद्धि और ज्ञान मानव की संपदा है, क्योंकि यह तीनों ही गुण केवल मानव में ही पाए जाते हैं। इस संसार में अनेक प्राणी हैं, जिनकी संख्या लाखों में है, लेकिन मानव एक ऐसा प्राणी है जिसमें यह तीनों गुण पाए जाते हैं। इन्हीं गुणों ने मानव जाति को अन्य सभी प्राणियों से अलग किया है। मानव ने अपना जो भी वर्तमान विकास किया है। वह आदि अवस्था से अपनी जिस वर्तमान उन्नत अवस्था में पहुंचा है, उसमें उसकी बुद्धि, विवेक और ज्ञान का ही योगदान है। मानव ने अपने ज्ञान के बल पर ही विकास के रास्ते तय किए हैं। आज मानव जीवन के हर क्षेत्र में विकास की उन्नत व्यवस्था तक पहुंच चुका है। चाहे विज्ञान हो या तकनीक या जीवन के अन्य क्षेत्रों का विकास हो, सब मानव की बु्द्धि का ही परिचायक हैं। इसलिए विवेक, बुद्धि और ज्ञान मानव की अमूल्य संपदा है, जिसके बिना मानव अधूरा है। आने वाले दिनों में पानीपत के लाखों विद्यार्थियों को बौद्धिक विभाग के माध्यम से प्रेरित किया जाएगा कि वह अपने जीवन में और अधिक गुणवत्ता हासिल करें।

Connect With Us: Twitter Facebook