South Africa G20 Sumit, (आज समाज), नई दिल्ली: विदेश मंत्री (ईएएम) एस जयशंकर 20-21 फरवरी को जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका जाएंगे, विदेश मंत्रालय के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका के अंतर्राष्ट्रीय संबंध और सहयोग मंत्री रोनाल्ड लामोला के निमंत्रण पर विदेश मंत्री जोहान्सबर्ग जाएंगे।

ये भी पढ़ें : S Jaishankar: भारत-यूरोपीय संघ के रिश्ते पहले से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण

भारत के जुड़ाव को मजबूत करेगी विदेश मंत्री की भागीदारी

विदेश मंत्रालय ने कहा कि जी-20 बैठक में विदेश मंत्री की भागीदारी जी-20 देशों के साथ भारत के जुड़ाव को और मजबूत करेगी। इसके अलावा बैठक में जयशंकर की भागीदारी से इस महत्वपूर्ण मंच पर वैश्विक दक्षिण की आवाज को मजबूत होगी। विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान जयशंकर कुछ द्विपक्षीय बैठकें भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : S Jaishankar: भारत को तेज करना होगा आंतरिक विकास और आधुनिकीकरण

दिसंबर-2024 से दक्षिण अफ्रीका ने संभाली है अध्यक्षता

उल्लेखनीय रूप से, दक्षिण अफ्रीका ने 1 दिसंबर, 2024 से नवंबर 2025 तक जी20 की अध्यक्षता संभाली है। जी20 में अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका सहित 19 देश शामिल हैं, इसके अलावा दो ब्लॉक हैं; यूरोपीय संघ और अफ्रीकी संघ।

सदस्यों में दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं शामिल

जी20 के सदस्यों में दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं, जो वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 85 प्रतिशत, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का 75 प्रतिशत से अधिक और दुनिया की लगभग दो-तिहाई आबादी का प्रतिनिधित्व करती हैं। जी20 की अध्यक्षता हर साल सदस्यों के बीच घूमती है और इसे देशों के एक अलग क्षेत्रीय समूह से चुना जाता है। इसलिए 19 सदस्य देशों को पांच समूहों में विभाजित किया गया है, जिनमें से प्रत्येक में अधिकतम चार देश शामिल हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्री सम्मेलन में नहीं लेंगे भाग

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इस बीच कहा कि वह दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में होने वाले आगामी जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे, क्योंकि उन्होंने निजी संपत्ति के अधिग्रहण सहित देश की कार्रवाइयों पर चिंता जताई है। उन्होंने विविधता, समानता और समावेश (डीईआई) और जलवायु परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए “एकजुटता, समानता और स्थिरता” को बढ़ावा देने के लिए जी-20 मंच के दक्षिण अफ्रीका के उपयोग की भी आलोचना की।

ये भी पढ़ें : S Jaishankar: डोनाल्ड ट्रंप के एनएसए वाल्ट्ज के साथ काम करने को उत्सुक हूं