Russian President Vladimir Putin: भारत खत्म करवा सकता है रूस-यूक्रेन जंग

0
250
Russian President Vladimir Putin भारत खत्म करा सकता है रूस-यूक्रेन जंग
Russian President Vladimir Putin : भारत खत्म करा सकता है रूस-यूक्रेन जंग

Putin On Russia-Ukraine War, (आज समाज), मास्को: रूस के राष्ट्रपति ने व्लादिमीर पुतिन ने माना है कि भारत यूक्रेन-रूस जंग रुकवा सकता है। बता दें कि भारत रूस-यूक्रेन जंग खत्म करवाने के लिए पूरा जोर लगा रहा है। इसके लिए भारत ने दोनों से बातचीत भी की है। इसके बाद ही व्लादिमीर पुतिन ने माना है कि भारत यूक्रेन जंग भारत रुकवा सकता है। व्लादिमीर पुतिन ने आज यह बात कही।

दुश्मन देश चीन को भी दिया क्रेडिट

रूसी राष्ट्रपति ने हालांकि भारत के साथ अपने दुश्मन देश चीन को भी क्रेडिट दिया है। उन्होंने कहा कि भारत, चीन और ब्राजील, ही रूस और यूक्रेन के बीच बिचौलिये का काम कर सकते हैं। बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को करीब दो साल से अधिक का समय हो गया है। इस दौरान यूक्रेन में सबसे ज्यादा जानमाल का नुकसान हुआ है।

समझौते को कभी लागू नहीं किया गया

एक रिपोर्ट के अनुसार व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि युद्ध के पहले हफ्तों में इस्तांबुल में वार्ता में रूसी और यूक्रेनी वार्ताकारों के बीच एक प्रारंभिक समझौता हुआ था, जिसे कभी लागू नहीं किया गया। यह समझौता वार्ता का आधार बन सकता है।

पीएम मोदी के दौरे के बाद आया बयान

दरअसल, पीएम मोदी के रूस और यूक्रेन दौरे के बाद पुतिन का यह बयान आया है। अब तक पुतिन ने कभी खुलकर यूक्रेन संग बातचीत पर कुछ नहीं बोला था। लेकिन यह पहली बार है, जब पुतिन ने कहा है कि वह यूक्रेन संग बातचीत करने को तैयार हैं। उन्होंने इशारा कर दिया है कि रूस को केवल भारत, चीन और ब्राजील की ही मध्यस्थता स्वीकार होगी। रूसी राष्ट्रपति ने कहा, हम समझते हैं कि हम किससे निपट रहे हैं। ऐसे लोग जो समझौतों का सम्मान नहीं करते।

जुलाई में राष्ट्रपति पुतिन से मिलने रूस गए थे मोदी

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल जुलाई में राष्ट्रपति पुतिन से मिलने रूस गए थे। यह यात्रा यूक्रेन के साथ संघर्ष शुरू होने के ढाई साल बाद हुई थी। दोनों नेताओं ने युद्ध सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की थी। पीएम मोदी ने अगस्त में यूक्रेन का भी दौरा किया। 1992 में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद से वह यूक्रेन की यात्रा करने वाले पहले भारतीय पीएम बने।