Russia Ukraine War : रूसी सेना ने यूक्रेन के सैनिकों पर किया हमला

0
105
Russia Ukraine War : रूसी सेना ने यूक्रेन के सैनिकों पर किया हमला
Russia Ukraine War : रूसी सेना ने यूक्रेन के सैनिकों पर किया हमला

इस बार गैस पाइपलाइन का सहारा लेकर रूसी सेना ने किया हमला

Russia Ukraine War  (आज समाज), कीव : रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुआ युद्ध अभी भी जारी है। दोनों देशों की सेनाएं हार मानने को तैयार नहीं हैं और मौका मिलते ही एक दूसरे पर हमला कर रहीं हैं। लंबे समय से चल रहे इस संघर्ष में अभी तक दोनों तरफ से लाखों लोग मारे जा चुके हैं।

वहीं विश्व के सभी बड़े देश इस युद्ध को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जारी कर चुके हैं। अमेरिका, ब्रिटेन सहित कई देश अभी भी इस युद्ध को लेकर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वहीं ताजा मामले में रूसी सैनिक कुर्स्क क्षेत्र में एक गैस पाइपलाइन के अंदर कई किलोमीटर तक घुसकर यूक्रेनी सैनिकों पर पीछे से हमला किया। रूस के सैनिक अपनी सीमा के अंदर उन हिस्सों पर फिर से नियंत्रण हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, जिनको यूक्रेन ने एक चौंकाने वाले हमले के बाद अपने कब्जे में ले लिया था।

अगस्त 2024 में यूक्रेन ने किया था कब्जा

यूक्रेनी सैनिकों ने पिछले साल अगस्त में कुर्स्क पर हमला किया था, जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद रूस पर सबसे बड़ा हमला था। कुछ ही महीनों में यूक्रेनी सैनिकों ने एक हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा हासिल कर लिया था, जिसमें रणनीतिक सीमा शहर सुडजा भी शामिल था और सैकड़ों रूसी सैनिकों को बंदी बना लिया था।

यूक्रेन के सैन्य अधिकारियों ने यह कहा

यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, इस अभियान का मकसद भविष्य में शांति वार्ता में अपनी स्थिति मजबूत बनाना था और रूस को पूर्वी यूक्रेनी से अपने सैनिकों को हटाकर वापस उनकी सीमा में भेजने के लिए मजबूर करना था। लेकिन अब यूक्रेनी सैनिक कुर्स्क में रूस के 50 हजार से अधिक सैनिकों के हमलों का लगातार सामना कर रहे हैं। इनमें उत्तर कोरिया के सैनिक भी शामिल हैं। कीव के जनरल स्टाफ ने पुष्टि की कि रूस के विशेष बलों ने गैस पाइपलाइन का इस्तेमाल किया और सुडजा के पास अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए पाइपलाइन का रास्ता अपनाया।

ये भी पढ़ें : Budget Session Live : आज से शुरू होगा बजट सत्र

ये भी पढ़ें : Canada New Prime Minister : मार्क कार्नी होंगे कनाडा के प्रधानमंत्री