Russia Wagner Group: यूक्रेन से लड़ाई के बीच रूसी सेना व रूस के किराए के लड़ाकों में आपस में छिड़ी जंग

0
336
Russia Wagner Group
यूक्रेन से लड़ाई के बीच रूसी सेना व रूस के किराए के लड़ाकों में आपस में छिड़ी जंग

Aaj Samaj (आज समाज), Russia Wagner Group, मास्को: यूक्रेन के साथ जंग के बीच रूस द्वारा किराए पर लिए गए लड़ाके (वैगनर ग्रुप) उसके ही खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं और जल्द रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वैगनर ग्रुप और रूसी सेना के बीच जंग शुरू हो गई है और वैगनर ग्रुप ने रूस के रोस्तोव शहर पर कब्जा भी कर लिया है।

  • वैगनर ग्रुप रूस के रोस्तोव शहर में दाखिल
  • रूसी रक्षा मंत्रालय पर किया कब्जे का ऐलान
  • क्रेमलिन में भी सैन्य गाड़ियों का जमावड़ा

वैगनर ग्रुप ने रूसी रक्षा मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने रूसी रक्षा मंत्री पर गंभीर आरोप लगाकर उन्हें हटाने का ऐलान करने के बाद रूसी सेना के मुख्यालय पर कब्जा करने का ऐलान किया है। प्रिगोझिन न मुख्यालय रोस्तोव-आॅन-डॉन पर कब्जे के लिए अपने लड़ाकों को रवाना भी कर दिया है। इसके बाद रूस सेना व वैगनर ग्रुप के लड़ाकों के बीच जंग छिड़ गई है। रूसी सेना के मुख्यालय की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

तख्तापलट के डर से मॉस्को में टैंक तैनात किए गए

तख्तापलट के डर से पुतिन ने रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन की सुरक्षा कड़ी करने के लिए मॉस्को में टैंकों की तैनाती करने के आदेश जारी किए है। वहां टैंक देखा भी गया है। पुतिन को एक डर सता रहा है कि उनकी प्राइवेट मिलिशिया वैगनर ग्रुप उन्हें सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए तख्तापलट करने की कोशिश कर सकती है। क्रेमलिन के आसपास भी सैन्य गाड़ियों की भारी तैनाती है।

येवगेनी प्रिगोझिन के गिरफ्तारी के आदेश

तास न्यूज एजेंसी के मुताबिक येवगेनी प्रिगोझिन और सैन्य शीर्ष अधिकारियों के बीच अरसे से चल रहे गतिरोध के चरम पर पहुंचने के बाद रूस की एफएसबी सुरक्षा सेवा ने प्रिगोझिन के खिलाफ आपराधिक मामला शुरू कर दिया है। सुरक्षा सेवा ने वैगनर निजी सैन्य कंपनी बलों से प्रिगोझिन के आदेशों की अनदेखी करने और उसे गिरफ्तार करने का आह्वान किया है। क्रेमलिन द्वारा प्रिगोझिन पर सशस्त्र विद्रोह का आह्वान करने का आरोप लगाने के कुछ ही समय बाद यह कदम उठाया गया।

25 हजार लड़ाके रूसी लोगों के लिए मरने के लिए तैयार : प्रिगोझिन

येवगेनी प्रिगोझिन ने अपने आॅडियो संदेश में कहा है कि वह और उसके 25 हजार मजबूत लड़ाके रूस के लोगों के लिए मरने के लिए तैयार हैं। रोस्तोव शहर की सड़कों पर टैंक और हथियारबंद सैनिक दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो शेयर किया जा रहा है।

रक्षा मंत्री पर लड़ाकों पर बमबारी करवाने का आरोप

वीडियो में आरोप लगाया है कि रूसी रक्षा मंत्री के आदेश पर रूस के युद्धक विमानों ने उसके वैगनर ग्रुप के लड़ाकों पर बम बरसाए हैं। साथ ही वैगनर ग्रुप के काफिले को भी निशाना बनाया गया, जिसमें वैगनर ग्रुप के कई लड़ाके मारे गए हैं। प्रिगोझिन ने कहा है कि यह बगावत नहीं है बल्कि न्याय की लड़ाई है।

यह भी पढ़ें :  

Connect With Us: Twitter Facebook