शिमला में हिंसक प्रदर्शन के बाद रूमित ठाकुर गिरफ्तार, दो और काबू Rumit Thakur Arrested

0
349
Rumit Thakur Arrested
Rumit Thakur Arrested

Rumit Thakur Arrested

आज समाज डिजिटल, शिमला:
Rumit Thakur Arrested : हिमाचल प्रदेश में सवर्ण आयोग को कानूनी मान्यता देने के मामले में शिमला में उग्र आंदोलन में हिंसा और बवाल के आरोप में पुलिस ने देवभूमि क्षत्रिय संगठन के रूमित ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने दो और साथियों को भी पकड़ा है। तीनों की गिरफ्तारी शोघी के पास एक होटल से हुई है। तीनों बुधवार को आंदोलन के बाद यह रुके थे। एसपी मनिका इसकी पुष्टि की।

Also Read :  ऊना में गर्मी का 8 साल का रिकार्ड टूटा, लू की भी चेतावनी Summer In Una

फेसबुक पर लोकेशन से पकड़ा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिमला में बुधवार को आंदोलन खत्म होने के बाद रूमित ठाकुर अपने साथियों के साथ शोघी में एक निजी होटल में रुके थे। इस दौरान वह फेसबुक पर लाइव और आए और पुलिस को रूमित की लोकेशन की जानकारी मिल गई। बस फिर क्या था, पुलिस ने रूमित को उसके साथियों के साथ धर दबोचा। सूत्रों का कहना है कि दो और महिलाओं की मामले में गिरफ्तारी हो सकती है

एसएपी समेत 9 पुलिस कर्मचारी घायल

सर्वण आयोग को कानूनी मान्यता देने पर आंदोलन में हिमाचल पुलिस के एएसपी समेत कुल नौ जवान घायल हुए हैं। पांच जवान जहां सिरमौर के नाहन में झड़प के दौरान घायल हुए थे।वहीं, शिमला पुलिस के चार पुलिसकर्मी तारा देवी के पास पत्थरबाजी में घायल हो गए थे। इन्हें शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिमला के एएसपी सुशील के सिर में तीन टांके लगे हैं।

सीएम ने जाना घायलों का हाल

हिंसक प्रदर्शन के दौरान घायल हुए पुलिस कर्मियों से सीएम जयराम ठाकुर ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिमला के इंदिरा गांधी राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल में पहुंचकर पत्थराव में घायल हुए पुलिस कर्मियों का कुशलक्षेम पूछा। मुख्यमंत्री ने सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, नाचन के विधायक विनोद कुमार, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज भी उपस्थित थे।

आरोपियों पर कई धाराएं लगाई

दरअसल शिमला-कालका हाईवे पर तारा देवी में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया था, जिसमें एएसपी समेत कई जवान चोटिल हुए।इस पर बालूगंज पुलिस ने धारा 147, 148, 149, 341, 353, 332, 307 और 147, 148, 149, 341, 188 & 3 के तहत दो मामले दर्ज किए हैं। प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला भी बनाया गया है

Rumit Thakur Arrested