रोहतक पुलिस का महम में फ्लैग मार्च

0
377
Rohtak Police Flag March In Meham
Rohtak Police Flag March In Meham

संजीव कौशिक, Rohtak News : एएसपी महम हेमेंद्र मीना के नेतृत्व में नगरपालिका में 19 जून को होने वाले चुनाव के मद्देनजर रोहतक पुलिस की ओर से महम में फ्लैग मार्च किया। इसका उद्देश्य कमजोर वर्ग में असुरक्षा के भाव को दूर करना था। शांतिपूर्ण बिना किसी डर भय के चुनाव को संपन्न किया जा सके।

ये भी पढ़ें : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों ने ली रक्तदान करने की शपथ

फ्लैग मार्च का उद्देश्य निष्पक्ष चुनाव

निष्पक्ष और शांतिपूर्वक तरीके से निकाय चुनाव को संपन्न कराने के लिए रोहतक पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया है। फ्लैग मार्च के दौरान लोगो को कानून का पालन करने की अपील की गई है। बिना किसी डर भय के अपने मताधिकार का प्रयोग करने बारे प्रेरित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महम ने बताया कि नगर पालिका महम चुनाव को लेकर रोहतक पुलिस द्वारा पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे है।

महम क्षेत्र में कांबिंग अभियान शुरू

महम एरिया में काम्बिंग अभियान शुरू किया गया है। चुनाव को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए एरिया के दुष्चरित्र व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। एरिया में अवैध धंधा करने वाले के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया गया है जिसके तहत अवैध व्यापार करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : डीसी ने सुनी 12 लोगों की समस्याएं

ये भी पढ़ें : दुनिया में अभी भी इमानदारी जिंदा है: सिक्योरिटी विभाग के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ संजय जोहर

ये भी पढ़ें : नवांशहर बस अड्डे से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए वॉल्वो सरकारी बस हुई रवाना

Connect With Us: Twitter Facebook