Rohtak PGI Doctors Got Leave After 2 Years लंबे समय के बाद रोहतक पीजीआई के डॉक्टरों को मिली छुट्टी रोस्टर हुआ जारी

0
1003
Rohtak PGI Doctors Got Leave After 2 Years

आज समाज, रोहतक:

Rohtak PGI Doctors Got Leave After 2 Years : हरियाणा के रोहतक जिले में स्थित पीजीआई के डॉक्टरों को सर्दियों की छुट्टियों मिल गई हैं। वहीं इसके लिए रोस्टर भी तैयार हो गया है। ये छुट्टियां दो बैच में दी जाएगीं। पहला बैच 1 से 24 दिसंबर तक होगा। इसमें 150 डॉक्टर छुट्टी पर जाएंगे। वहीं दूसरा बैच 28 दिसंबर से 20 जनवरी तक होगा। वहीं आल इंडिया लेवल पर पीजी डॉक्टर्स की हड़ताल की बात भी सामने आ रही है।

लेकिन रोहतक पीजीआई में हड़ताल को लेकर क्या स्थिति रहेगी यक अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि ओपीडी में काम नहीं करने की बात कही गई है। वहीं डॉक्टर्स की सर्दियों की छुट्टी पर जाने के बाद पीजी डॉक्टर्स ही सबसे बड़ा सहारा होते हैं वहीं अगर पीजी डॉक्टर हड़ताल पर गए तो डॉक्टर्स के साथ-साथ मरीजों के लिए भी मुसीबत खड़ी हो सकती है। (Rohtak PGI Doctors Got Leave After 2 Years)

लंबे समय के बाद मिलीं छुट्टियां (Rohtak PGI Doctors Got Leave After 2 Years)

पिछले दो साल से इंतजार कर रहे पीजीआई के डॉक्टर्स को छुट्टी मिल ही गई। पीजीआई निदेशक की ओर से जारी किए रोस्टर में 1 दिसंबर से 24 दिसंबर तक डॉक्टर्स का पहला बैच छुट्टी पर रहेगा। वहीं 25 दिसंबर को राजकीय अवकाश और 26 को रविवार है। 27 दिसंबर को कॉमन डे रहेगा और सभी डॉक्टर ड्यूटी पर होंगे। 28 दिसंबर से 20 जनवरी तक दूसरे बैच के डॉक्टर छुट्टी पर जाएंगे। वहीं डॉक्टर्स को यह बताना होगा कि छुट्टियो में वे किस जगह जा रहे हैं।

पहले हो चुकी है छुट्टी रद्द (Rohtak PGI Doctors Got Leave After 2 Years)

इसी साल ऐसा ही हुआ कि कोरोना से थोड़ी राहत मिलने पर डॉक्टर्स को 10 दिनों की छुट्टी दी गई। और इस बार की तरह दो बैच में डॉक्टर छुट्टी पर जाने थे। एक बैच अपनी छुट्टी पूरी कर वापस आ गया तो दूसरा बैच छुट्टी पर चला गया। लेकिन कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ जाने के कारण उनकी छुट्टी रद्द कर दी गई। ऐसा ही कुछ मार्च 2020 में हुआ। और कोरोना की वजह से डॉक्टर्स को गर्मियों में मिलने वाली जून-जुलाई की छुट्टी रद्द कर दी गई थी। और कोरोना को देखते हुए सर्दियों की छुट्टी भी रद्द कर दी गई।

Also Read : President’s Visit To Uttarakhand राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे उत्तराखंड का दो दिवसीय दौरा

Connect With Us:-  Twitter Facebook