Rohtak News : सैलजा हमारी बहन, टिप्पणी के पीछे गहरी साजिश: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

0
55
Selja is our sister, there is a deep conspiracy behind the comment: Bhupinder Singh Hooda
कलानौर से कांग्रेस प्रत्याशी शकुंतला खटक के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा।

(Rohtak News) रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि कुमारी सैलजा हमारी बहन है, कुमारी सैलजा कांग्रेस की सम्मानित नेता हैं। कोई कांग्रेस ऐसी टिप्पणी नहीं कर सकता। टिप्पणी के पीछे गहरी साजिश लग रही है। वे सोमवार को अपने आवास पर मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। हुड्डा ने कहा कि भाजपा ही कभी धर्म तो कभी जाति के नाम पर राजनीति करती है। कांग्रेस ने हमेशा नारा दिया है जात पर न पात पर, मोहर लगेगी हाथ पर। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा में घूम चुके हैं। माहौल कांग्रेस के पक्ष में है। 10 साल भाजपा सरकार ने प्रदेश को पीछे धकेला है। प्रदेश बेरोजगारी में नंबर एक हो गया है।

कुमारी सैलजा को लेकर हुए सवाल पर हुड्डा ने कहा कि सैलजा हमारी बहन है। कांग्रेस का आदमी ऐसी बात नहीं कह सकता। ये तो मेनूपलेटिड लगते हैं। ऐसा बहुत आसान हो गया है। अगर कोई कांग्रेसी ऐसा करता तो उसके लिए कांग्रेस में कोई स्थान नहीं है। टिकट बंटवारे के समय सैलजा को किनारे करने के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। सैलजा पार्टी की महासचिव हैं और प्रदेश की सम्मानित नेता हैं। अनिल विज पर हुड्डा ने कहा कि विज के साथ पहले भी ज्यादती हुई और आगे भी कोई उम्मीद नहीं है। तंवर से मारपीट के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। ऐसा था तो उस समय क्यों नहीं बोले। कांग्रेस छोड़ने के बाद ये बात करते हैं।   उन्होंने कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री चुनने की प्रक्रिया है। विधायक बहुमत से अपना नेता चुनेंगे। पार्टी के आबर्जवर आएंगे और आला कमान को बताएंगे। आला कमान मुख्यमंत्री तय कर देगा।

36 बिरादरी ने मन बना लिया है कांग्रेस सरकार बनाने का

पूर्व गृह मंत्री अनिल विज के मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी करने वाले बयान पर हुड्डा ने कहा कि यही तो दर्शाता है कि आज भाजपा में क्या हो रहा है। अनिल विज के साथ पहले भी ज्यादती हुई। आगे भी कोई उम्मीद नहीं हैं।
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वे पूरे हरियाणा में घूमे हैं। 36 बिरादरी ने मन बना लिया है कांग्रेस सरकार बनाने का। जब 2014 में हमने सरकार छोड़ी तो उसके मुकाबले प्रतिव्यक्ति, खेल-खिलाड़ियों व रोजगार में नंबर वन था। लेकिन आज हरियाणा कानून व्यवस्था और प्रतिव्यक्ति आय में फिसड्डी पहुंच गया। आज भाजपा के पास 10 साल बाद भी कोई उपलब्धि गिनाने के लिए नहीं है। हमारी पहलवान बेटियों को आज तक न्याय नहीं मिला। इस मौके पर भाजपा नेता पूर्व विधायक ओमप्रकाश बेरी व पूर्व झज्जर जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान व हांसी से आई गायत्री देवी कांग्रेस में शामिल हुई। विक्रम कादियान बोले, बेरी से एक बाहरी व्यक्ति को टिकट दिया गया है। इसलिए वे भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने महम और कलानौर विधानसभा में कई चुनावी जनसभाएं की व पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। मोखरा में कांग्रेस प्रत्याशी बलराम दांगी के लिए वोट मांगते हुए उन्होंने कहा कि पूरा देश हरियाणा की ओर देख रहा है। हरियाणा देश की राजनीति बदलता है और महम हलका इसमें सबसे आगे है। मोखरा गांव ने हर चुनाव में मेरा साथ दिया। लोकसभा चुनाव में दीपेंद्र को भी भारी बहुमत से जिताया है। ये मेरी आखिरी आर-पार की लड़ाई है। सभी से अपील है कि बलराम दांगी को जिताकर इस लड़ाई को सफल बनाना है। बहुअकबरपुर गांव में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में खेतों को पानी मिलता था, लेकिन अब फसल प्यासी खड़ी है।

कलानौर से कांग्रेस प्रत्याशी शकुंतला खटक के समर्थन में हुड्डा ने सुनारिया गांव में जनसभा की

आज बेरी से भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक ओमप्रकाश कादियान और उनके बेटे विक्रम कादियान ने सोमवार को कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। विक्रम कादियान भाजपा के टिकट पर दो बार बेरी से चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री गायित्री देवी ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया। साथ ही कई सरपंचों, ब्लॉक समिति चेयरमैन, भाजपा के कई पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया और भरोसा दिलाया कि उनका पार्टी में पूरा मान-सम्मान किया जाएगा।

 

 

ये भी पढ़ें : Rohtak News : हुड्डा गैंग से बचकर रहना नहीं तो दुविधाएं फिर खड़ी हो जाएंगी : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल