12वीं में टॉपर काजल 18 घंटे तक करती थी पढ़ाई, भाई-बहन को पढ़ाने की भी जिम्मेदारी

0
230
Topper Kajal in 12th
Topper Kajal in 12th
संजीव कौशिक, Rohtak News:
रोहतक के गांव निंदाना की काजल ने बुधवार को घोषित हरियाणा बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट में प्रदेश में टॉप किया। जिसके बाद उसके घर पर खुशी का माहौल है। हर कोई काजल को बधाई दे रहा है।

दसवीं में दूसरे स्थान पर रही थी

कालज के पिता रावत नेहरा खेतीबाड़ी करते हैं। किसान परिवार में जन्मी काजल ने पूरी लगन और मेहनत करके पढ़ाई करते हुए प्रदेश में टॉप किया है। काजल शुरूआत से ही पढ़ाई में अच्छी थी, उसने दसवीं कक्षा में भी प्रदेश में दूसरे स्थान पाया था।

रात को एक-दो बजे तक पढ़ती

काजल ने बताया कि वह 12वीं अच्छे अंक हासिल करने के लिए दिन में 18 घंटे तक पढ़ाई करती थी। जब भी पढ़ाई से मन भर जाता तो अपनी मां के साथ घर के काम में हाथ बंटाने लगती। रात के समय भी पढ़ाई पर ध्यान दिया जाता। रात को एक-दो बजे तक पढ़ी रहती।
वहीं, पिता रावत नेहरा ने बताया कि वह खुद सातवीं कक्षा तक पढ़े हैं। पिता की मौत होने के बाद उन्हें पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी थी। वहीं काजल की मां गुड्‌डी देवी आठवीं कक्षा तक पढ़ी है। माता-पिता कम पढ़े लिखे होने के बाद भी काजल पढ़ाई में अच्छी रही है। काजल खुद ही पढ़ाई में रूचि रखती थी।

परीक्षा के समय उंगली की दिक्कत ने किया परेशान

स्कूल में पढ़ाई करना हो या घर पर, कभी भी पढ़ाई को कमजोर नहीं होने दिया। परीक्षा से करीब एक-डेढ़ माह पहले काजल की उंगली में दिक्कत हो गई थी। जिसे ठीक होने में काफी समय लगा। जिस कारण उसे परीक्षा परिणाम भी प्रभावित होने की चिंता थी, लेकिन काजल ने अपनी मेहनत को जारी रखा और अच्छा प्रदर्शन किया।

आर्मी अफसर बनने का सपना

काजल का लक्ष्य आर्मी में बड़ा अधिकारी बनना है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के गांव निंदाना निवासी काजल पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी रूचि रखती थी और अच्छी दौड़ लगाती थी। कोरोना महामारी के कारण पढ़ाई प्रभावित ना हो इसके लिए ऑनलाइन शिक्षा काजल की मददगार बनी।