Rohtak News : गन्दा पानी पिलाने वाले अब मगरमछ के आंसू बहाएंगे, बहकावे में मत आना :आशा हुड्डा

0
10
Those who provide dirty water will now shed crocodile tears, do not be misled: Asha Hooda
  • मेट्रो को कांग्रेस रोहतक लाएगी, भाजपा से एक इंच आगे न बढ़ी मेट्रो :बत्तरा

(Rohtak News) रोहतक। नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा की धर्मपत्नी श्रीमती आशा हुड्डा ने कहा जिन लोगों ने शहर को पीने के लिए भी गंदा पानी दिया, वह अब मगरमच्छ के आंसू बहाते हुए आए तो उनकी बातों में मत आना। उन्होंने कहा कि रविदास समाज और कांग्रेस दोनों हमेशा एक साथ रहे हैं! कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हो चाहे प्रदेश अध्यक्ष दोनों इसी समाज से आते हैं।

वें आज रविदास समाज द्वारा आयोजित समारोह को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 10 साल हरियाणा में केवल जात-पात की राजनीति को, समाज को बांटने का काम किया। आशा हुड्डा ने कहा रविदास समाज का सम्मान केवल कांग्रेस ने किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी हो या चौधरी उदय भान जी रविदास समाज का बहुत बड़ा नाम है।

उन्होंने कहा यह लड़ाई संविधान को बचाने की है, हरियाणा को बचाने की है। भाजपा सरकार में कोई भी भर्ती शुरू होने से पहले पेपर लीक हो जाता है, और आज तक ऐसे किसी मामले में कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने सवाल किया कि आखिर बीजेपी किसे बचा रही है? रोहतक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा लोग जिस शहर की लाईट देखने आते थे. आज उसे शहर के खम्बो पर बल्ब ही नहीं है!

उन्होंने कहा कि जो लोग कांग्रेस सरकार के कार्यकाल पर सवाल खड़े कर रहे हैं उन्हें पता होना चाहिए की कांग्रेस सरकार ने रोहतक में वह संस्थान स्थापित किया जो वाराणसी में प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र में भी नहीं है। विधायक भारत भूषण बत्तरा ने कहा हुड्डा सरकार ने रोहतक को ख्वाब की तरह सजाया था, भाजपा सरकार ने इसे गढ़ो का शहर बना दिया! शहर की दुर्दशा पर वे मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भी मिले, ग्रांट की मांग की लेकिन मुख्यमंत्री ने नजरअंदाज कर दिया। उन्होंने कहा वें जानते है अपने शहर के लिए क्या बेहतर है, शहर के किस हिस्से में क्या-क्या करना है। कांग्रेस सरकार आते ही शहर के नवनिर्माण का कार्य शुरू होगा।

 

ये भी पढ़ें : UtterPardesh News : भाजपा ने अनुसूचित जातियों, जनजातियों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सशक्त बनाया है : असीम अरूण