Rohtak News काले झंडों व उल्टी झाड़ू के साथ प्रदर्शन करेगा नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा: सुनील कुमार चिंडालिया

0
177
रोहतक। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य उप महासचिव सुनील कुमार चिंडालिया ने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर 12 जुलाई को काले झंडों व उल्टी झाड़ू के साथ प्रदर्शन किया जाएगा व शहरी स्थानीय निकाय विभाग के सचिव द्वारा सफाई कर्मचारियों पर निगरानी करने के लिए जारी पत्र की प्रति जलाते हुए इसे वापस लेने व मांगों का समाधन करने की संघ मांग करेगा। उन्होंने कहा कि बहुत लंबे समय से सरकार सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की बजाय उनके शोषण के लिए नए-नए फरमान जारी कर रही है। सफाई कर्मचारी अब सरकार के झांसे में आने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य कार्यकारिणी के निर्णय अनुसार अगर सरकार ने 20 जुलाई तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया तो नपा कर्मचारी संघ 21 जुलाई को रोहतक में राज स्तरीय विशाल कार्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर राज्य व्यापी बड़े आन्दोलन की घोषणा करेगा। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य उप महासचिव सुनील कुमार चिंडालिया ने यह ऐलान वीरवार को स्थानीय नगर निगम कार्यालय मेंं आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए किया। प्रेस वार्ता में राज्य संगठन कर्ता राजपाल, नगर निगम रोहतक यूनियन के प्रधान संजय बिड़लान, सचिव श्रवण बोहत, जिला प्रधान अनिल कांगड़ा, संजय जिंघाल, कैशियर विक्की बिड़लान, कलानौर इकाई के प्रधान सदानंद बागड़ी, संरक्षक मुन्नू चावरिया,सकसं जिला के उप प्रधान राजेश बागड़ी भी मौजूद रहे।