Rohtak News : 21 जुलाई को हिसार में प्रथम बार आयोजित होगा महाराजा दक्ष जयंती राज्य स्तरीय समारोह- विधानसभा उपाध्यक्ष

0
195
Maharaja Daksh Jayanti state level function will be organized for the first time in Hisar on 21st July - Deputy Speaker of the Legislative Assembly
रोहतक में पत्रकारों से बातचीत करते हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर सिंह गंगवा। 

(Rohtak News) रोहतक। हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 21 जुलाई को हिसार में राज्य स्तर पर प्रथम बार महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती मनाई जाएगी, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह बतौर मुख्यअतिथि भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही हैं। सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए क्रिमी लेयर की सीमा को केन्द्र सरकार की तर्ज़ पर छ: लाख रूपए से बढ़ाकर आठ लाख रूपए कर दिया है। सरकार द्वारा शीघ्र ही बैकलॉग को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

रणबीर सिंह गंगवा स्थानीय कैनाल रैस्ट हाउस में प्रेस प्रतिनिधियों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संत महापुरूषों की शिक्षा व विचारों को घर-घर पहुंचाने के लिए राज्य स्तर पर संत महात्माओं की जयंतियां मनाई जा रही हैं। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार द्वारा 21 जुलाई को हिसार में राज्य स्तर पर प्रथम बार महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती मनाई जाएगी, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह बतौर मुख्यअतिथि भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के प्रति समाज के लोगों में काफी उत्साह है। प्रेस वार्ता से पूर्व समाज के प्रतिनिधियों से 21 जुलाई के हिसार में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों बारे बातचीत की। गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बिना पर्ची बिना खर्ची के योग्य युवाओं को रोजगार दिया है, जिससे युवाओं का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम में भी ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने 50 हजार नए रोजगार देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग के लोग जन्मजात कुशल है जो कि कई पीढिय़ों से हाथ के कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं। रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि गत दिनों सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार गठित हुई है। प्रदेश में भी भाजपा को तीसरी बार पूर्ण बहुमत मिलेगा। भाजपा के कार्यकत्र्ता कांगे्रस के भ्रम जाल को दूर करने के लिए लोगों के घर-घर जा रहे हैं। कांगे्रस पार्टी ने संविधान का आदर न करते हुए 1975 में आपातकाल लागू किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांगे्रस पार्टी के दस वर्ष के शासनकाल के दौरान पिछड़ा वर्ग के साथ अन्याय हुआ है तथा उन्हें पूरा हक नहीं मिला। सरकार द्वारा गरीब लोगों के कल्याण के लिए आयुष्मान हैल्थ कार्ड के अलावा अन्य कई योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। इस अवसर पर हरियाणा मिट्टïीकला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर मालवाल, डॉ. ईश्वर सिंह, कृष्ण शास्त्री, संदीप प्रजापति सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।