Rohtak News : कार्तिक अमावस्या पर हुआ हवन, आहूति डाल मांगी शुभ कामनाएं

0
167
Hawan was done on Kartik Amavasya, best wishes were sought by offering sacrifice
माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में वीरवार को कार्तिक अमावस्या पर हवन में आहूति डालते गद्दीनशीन साध्वी मानेश्वरी देवी और भक्तजन।

(Rohtak News) रोहतक। माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में ब्रह्मलीन गुरुमां साध्वी गायत्री जी के
सानिध्य में वीरवार को दीपावली के शुभ पर्व और इसी दिन आयोजित कार्तिक अमावस्या पर हवन, कीर्तन और सत्संग का आयोजन हुआ। गद्दीनशीन साध्वी मानेश्वरी देवी और भक्तों ने हवन में आहूति की सामग्री डालकर व पूजा अर्चना करके सुख समृद्धि की शुभ कामनाएं की। पंडित अशोक शर्मा द्वारा प्रसाद वितरित हुआ। यह जानकारी सचिव गुलशन भाटिया ने दी।

इस दिन स्नान-दान व पुण्य कार्यों से श्रीहरि विष्णु प्रसन्न होते हैं : साध्वी मानेश्वरी देवी

साध्वी मानेश्वरी देवी ने बताया कि हमें कार्तिक अमावस्या के दिन स्नान-दान और पुण्य के काम करने चाहिए। इस दिन पितरों की आत्माशांति के लिए श्राद्ध, पिंडदान व ब्राह्मण भोज कराना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से प्रभु श्रीहरि विष्णु प्रसन्न होते हैं और सुख-सौभाग्य का आशीर्वाद देते हैं। कार्तिक अमावस्या के दिन पितरों की आत्मा की मोक्ष प्राप्ति और उनकी आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ दिन माना जाता है। यह दिन पितरों की पूजा और तर्पण के लिए उत्तम समय होता है। उन्होंने कहा कि इस दिन पितरों को प्रसन्न करके पितृ दोष से मुक्ति पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हवन कराने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और मानव के ग्रह दोष दूर होते हैं।

यह भी पढ़ें: Nuh News : पाबंदी के बावजूद जमकर चली आतिशबाजी, जिला का वायु गुणवत्ता सूचकांक भी बढा