रोहतक: तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा किसान मोर्चा की बैठक

0
304

संजीव कुमार, रोहतक:
प्रदेश में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की एक बैठक जिलाध्यक्ष राजकुमार सुनारियां की अध्यक्षता में स्थानीय कैनाल रेस्ट हाऊस में आयोजित हुई। जिसको संबोधित करते हुए राजकुमार सुनारियां ने कहा कि तिरंगा यात्रा कल 12 अगस्त को प्रात: 8 बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन स्थित अग्रसेन चौंक से शुरू होकर गोहाना अड्डा स्थित लाला लाजपत राय की प्रतिमा तक जायेगी। जिसमें भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकत्र्ता बढ़-चढकर भाग लेंगे।
राजकुमार सुनारियां ने यह तिरंगा यात्रा देश के शहीदों को सम्मान देने के लिए निकाली जा रही है। इस यात्रा के जरिये पार्टी लोगों को राष्ट्रीयता की भावना से जोड?े का प्रयास कर रही है। जिसको जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। उन्होंने यात्रा को लेकर कार्यकत्र्ताओं की जिम्मेदारियां भी सुनिश्चित की।
बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतेन्द्र सिंह का भव्य स्वागत भी किया गया। बैठक में जितेन्द्र कौशिक, सत्यवान गूलिया, संदीप मोखरा, अजय धनखड़, राजबीर राठी, सरोज हुड्डा, परमजीत, प्रवीण मुदगिल, सतीश, सतबीर श्योराण, सुखबीर गोयत, विरेन्द्र, काला, शमशेर, बलवान, अशोक ककराणा आदि मौजूद रहे।