Rohtak News : तृतीय आईआरबी व दुर्गा शक्ति वाहिनी सुनारिया की आदेशक भारती डबास द्वारा आज सुनारिया प्रशिक्षण केंद्र परिसर में त्रिवेणी लगा कर वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की

0
123
Bharti Dabas, Commander of 3rd IRB and Durga Shakti Vahini Sunaria, started the tree plantation campaign today by planting Triveni in the Sunaria Training Center premises.
केंद्र परिसर में त्रिवेणी लगा कर वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की
(Rohtak News) रोहतक। तृतीय आईआरबी व दुर्गा शक्ति वाहिनी सुनारिया की आदेशक भारती डबास द्वारा आज सुनारिया प्रशिक्षण केंद्र परिसर में त्रिवेणी लगा कर वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई। प्रशिक्षण केंद्र द्वारा यह अभियान 12 जुलाई तक चलेगा। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए भारती डबास ने कहा कि मानसून का मौसम अपने आसपास के क्षेत्र में पौधे लगाने का सबसे अनुकूल समय होता है। इस समय लगाये गये पौधे अन्य मौसम में लगाये हुए पौधों को अपेक्षा अधिक जीवित रहते है इसलिए विभाग द्वारा इस समय को वृक्षारोपण अभियान के लिए चुना है।

लोगों से किया अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान

उन्होंने अधिक से अधिक पुलिसकर्मियों को अपने आसपास कम से कम एक पौधा ज़रूर लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के लिए यह हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम उन्हें हरा भरा परिवेश दें। उन्होंने बताया कि आज पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ बहुत ही जरूरी है। आज बढ़ते तापमान और असंतुलित होते पर्यावरण को हम सब अधिक से अधिक पेड़ लगा कर ही संतुलित कर सकते हैं । उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण केंद्र द्वारा इस साप्ताहिक अभियान में 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। सभी पेड़ हर्बल नर्सरी तृतीय आईआरबी सुनारियां द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे, जो नि:शुल्क उपलब्ध रहेंगे।
इस मौके पर नर्सरी इंचार्ज उपनिरीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि इस नर्सरी में पौधे तैयार करके फ्री उपलब्ध कराएं जातें हैं। इस अवसर उप पुलिस अधीक्षक जगबीर सिंह, उप पुलिस अधीक्षक जाकिर हुसैन, उप पुलिस अधीक्षक बीरभान, उप निरीक्षक सुन्दर पाल, उप निरीक्षक संदीप कुमार, सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार, सीता राम, कृपाल सिंह, राजेश कुमार, मांगे राम सहित अन्य कर्मचारियों ने भी पौधा लगाया।