Roasted Gram Benefits: सेहत का खजाना है बिना छिलका हटाए भुना चना खाना, देता है गजब की एनर्जी सहित कई अनगिनत लाभ

0
80
Roasted Gram Benefits सेहत का खजाना है बिना छिलका हटाए भुना चना खाना, देता है गजब की एनर्जी सहित कई लाभ
Roasted Gram Benefits : सेहत का खजाना है बिना छिलका हटाए भुना चना खाना, देता है गजब की एनर्जी सहित कई लाभ

Roasted Gram Has Many Benefits, आज समाज: काले चने को भूनकर खाने के अलावा लोग इसे और भी कई तरह से खाते हैं। पीसकर इसका सत्तू बनाकर खाते हैं। चने की सब्जी, सत्तू का पराठा, स्प्राउटेड चना, रोस्टेड चने को मुरमुरे के साथ मिलाकर भी खाना काफी मजेदार लगता है।

बहुत ही बढ़िया स्नैक भी है भुना चना

भुना चना एक बहुत ही बढ़िया स्नैक भी है। यह शरीर को कई तरह के पौष्टिक तत्व प्रदान करता है। इसे आप शाम में भी नमकीन में मिक्स करके या फिर ऐसे भी खा सकते हैं। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है। इससे घोड़े जैसी ताकत मिलती है। कुछ लोग भुने चने को खाते समय इसका छिलका निकाल देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा करने से चने का पोषक तत्व कम हो जाता है? या आप जानते हैं छिलके साथ चना खाना ज्यादा फायदेमंद होता है?

छिलके में कई तरह के पोषक तत्व, रोज करें सेवन, अनगित फायदे

भुने चने के छिलके में भी कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, इसलिए अगर आप छिलके समेत भुना चना खाते हैं तो इसका शरीर को दोगुना लाभ मिलता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, भुने हुए चने में फाइबर, विटामिंस, प्रोटीन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके इतने लाभ होते हैं कि हर किसी को रोज इसका सेवन करना चाहिए।

यह हैं छिलके समेत भुना चना खाने के फायदे

  • जब आप छिलके समेत भुना चना खाते हैं तो इससे मांसपेशियों की मरम्मत होती है। चूंकि, इसमें प्रोटीन होता है, जो मसल्स के संपूर्ण विकास और सेहत को बढ़ावा देता है।
  • भुने चने में फाइबर होता है, जो डाइजेशन को दुरुस्त रखता है। हेल्दी डाइजेस्टिव सिस्टम को यह  सपोर्ट करता है। बाउल मूवमेंट सही बना रहता है, जिससे आपको कब्ज की समस्या नहीं होगी।
  • भुने चने में बी विटामिंस, मिनरल्स जैसे आयरन, मैग्नीशियम होते हैं, जो संपूर्ण सेहत को सपोर्ट करते हैं। यह शरीर के कई अंगों के कार्य को सपोर्ट करते हैं।

शुगर लेवल कम रखता है

भुने चने में ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। इसका मतलब यह कि डायबिटीज वालों के लिए भुना चना खाना हेल्दी है। यह शुगर लेवल कम रखता है। आप इसे स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं। इसमें विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन सी, आयरन, सेलेनियम, कैल्शियम, कॉपर, मैंगनीज, जिंक, पोटैशियम होते हैं जो हार्ट की बीमारी से भी बचाते हैं। यह मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को भी रेगुलेट करता है।

वजन कम करने वालों के लिए

वजन कम करने वालों के लिए भी रोस्टेड चना खाना फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें फाइबर होने के कारण यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। हालांकि, इसमें कैलोरी भी होती है, इसलिए अधिक मात्रा में सेवन से बचें वरना वजन कम होने की बजाय बढ़ सकता है। इसमें गुड प्लांट प्रोटीन भी होता है, जो वजन कम करने में कारगर हो सकता है।

एक दिन में 100 ग्राम से अधिक न खाएं

ध्यान रखें कि भुने चने में  फाइबर होता है और अधिक फाइबर से भरपूर रोस्टेड यानि भुने चने के सेवन से कुछ लोगों में ब्लोटिंग, गैस, दस्त, अपच, एलर्जी की समस्या हो सकती है। ऐसे में सीमित मात्रा में सेवन करना ही ठीक होगा। एक दिन में 100 ग्राम से अधिक भुना चना न खाएं। यदि आपको शारीरिक रूप से मेहनत किए बिना ही थकान, कमजोरी महसूस होती है तो आप छिलके के साथ भुना चना खाएं। ये  बॉडी में एनर्जी के लेवल को बढ़ाते हैं और थकान दूर करते हैं।