Haryana News: हरियाणा में आज नहीं चलेंगी रोडवेज बसें

0
114
Haryana News: हरियाणा में आज नहीं चलेंगी रोडवेज बसें
Haryana News: हरियाणा में आज नहीं चलेंगी रोडवेज बसें

होली के चलते परिवहन विभाग ने लिया फैसला, शाम सवा 5 बजे के बाद कुछ रूटों पर चलेंगी बसें
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में होली के चलते आज रोडवेज की बसें नहीं चलेंगी। शुक्रवार अलसुबह 3:40 बजे से शाम 5:15 बजे तक रोडवेज बसों के पहिये थमे रहेंगे। हालांकि शाम को चंडीगढ़, दिल्ली व हरिद्वार रूटों पर रोडवेज बस दौड़ेंगी। रात 9:15 बजे हरिद्वार, 10:30 बजे दिल्ली और रात 11 बजे चंडीगढ़ रूट पर रोडवेज बसें दौड़ेंगी।

रोडवेज के आला अधिकारियों की ओर से ये आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसलिए यात्रियों से अपील है कि वे शुक्रवार को किसी भी हाल में रोडवेज बसों से सफर न करें। अन्यथा उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शनिवार सुबह 3:40 बजे से नियमित समय पर ही विभिन्न रूटों की रोडवेज और निजी बसें अपने गंतव्य के लिए चलेंगी।

ये भी पढ़ें : कैथल में पुलिस एनकाउंटर में झज्जर का बदमाश ढेर