Gold Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में तेजी

0
130
Gold Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में तेजी
Gold Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में तेजी

सोने ने 91,250 रुपए प्रति दस ग्राम का रिकॉर्ड स्तर छूआ, चांदी भी एक हजार प्रति किलो बढ़कर एक लाख पांच हजार पर पहुंची

Gold Price Today (आज समाज), बिजनेस डेस्क : दोनों कीमती धातुओं के मुल्य में वृद्धि का क्रम लगातार जारी है। बुधवार को भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। इस दौरान सोने के मूल्य में 300 रुपए की तेजी रही और इसने 91,250 रुपए प्रति दस ग्राम का रिकॉर्ड स्तर छूआ। दूसरी तरफ चांदी की चमक भी बरकरार रही और चांदी भी एक हजार प्रति किलो बढ़कर एक लाख पांच हजार पर पहुंच गई।

आने वाले दिनों में भी रहेगी तेजी

आर्थिक विशेषज्ञों का कहना है कि दोनों धातुओं की कीमत में तेजी का मुख्य कारण घरेलु और अंतरराष्टÑीय बाजार में लगातार मजबूत मांग का बना रहना है। उनका मानना है कि वैश्विक व्यापार युद्ध और भू-राजनीतिक अनिश्चितता के कारण निवेशक अन्य वित्तीय संपत्तियों को लेकर सतर्क हैं, जिससे सोने की मांग लगातार बढ़ रही है।आपको बता दें कि भारत में जहां पहली बार सोना 90 हजार के स्तर को पार किया है वहीं अंतरराष्टÑीय बाजार में भी इसकी कीमत पहली बार 3,000 डॉलर प्रति औंस हो गई हैं।

ऐसे जांचे सोनी की शुद्धता

सभी कैरेट सोने का हॉलमार्क नंबर अलग-अलग होता है। उदाहरण के लिए, 24 कैरेट सोने का मान 999, 23 कैरेट सोने का मान 958, 22 कैरेट सोने का मान 916, 21 कैरेट सोने का मान 875 और 18 कैरेट सोने का मान 750 होता है। इससे शुद्धता पर कोई संदेह नहीं रह जाता। 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल मुख्य रूप से आभूषण बनाने में होता है। यह सोना 91.6 प्रतिशत शुद्ध होता है।

भारत में इसलिए बढ़ी कीमतें

शादी के सीजन से पहले बढ़ती खरीदारी और वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण सोने की कीमत में 700 रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह बुधवार को नई ऊंचाई 91,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। मंगलवार को यह 91,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। शादी और त्योहारों के सीजन से पहले स्थानीय सरार्फा कारोबारियों कीओर से की गई खरीदारी की गई है। वहीं मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव और अमेरिका की आर्थिक सुस्ती की आशंका भी इसकी वजह है।

ये भी पढ़ें : Business News Update : टैरिफ वार की आहट में भारत की खास उपलब्धि

ये भी पढ़ें : Train travel in India : भारत में यातायात का सस्ता व सुगम माध्यम है रेल : वैष्णव