Karnal News: करनाल में राइस मिल के सुपरवाइजर की हत्या

0
158

Karnal News (आज समाज) करनाल: करनाल-काछवा-शाहपुर रोड स्थित बंद पड़े एआर राइस मिल का निरीक्षण करने आए सुपरवाइजर की हत्या कर वजनी पत्थर से हाथ-पैर बांधकर शव केमिकल के टैंक में फेंक दिया। वारदात का राजफाश छह दिन बाद वीरवार को हुआ। हत्या का शक मिल के दो सिक्योरिटी गार्डों पर जताया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है। गार्डों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पवन कुमार (32) सोनीपत के गांव सिकंदरपुर माजरा का रहने वाला था। वह 24 अगस्त को घर नहीं पहुंचा तो स्वजन ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि पवन की किसी से रंजिश नहीं थी। वह अपनी ड्यूटी के बाद घर और घर से ड्यूटी आता था। यह भी बताया था कि 24 अगस्त को वह बंद पड़े मिल में निरीक्षण करने गया था और तभी से कुछ पता नहीं चल पा रहा था। उसका मोबाइल फोन भी स्विच आफ आ रहा था और बाइक गायब थी।

शव कई दिन पुराना

सदर थाना पुलिस गुरुवार को बंद पड़े मिल में छानबीन करने पहुंची। यहां मिल के एक कमरे में खून के निशान मिले। पवन का मोबाइल भी टूटा हुआ मिला। इससे पुलिस का शक गहरा गया। पुलिस ने मिल में खोजबीन की तो केमिकल के टैंक में पवन का हाथ-पैर बंधा शव पत्थर से बंधा मिला। हत्या का कारण तो अभी स्पष्ट नहीं है। शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। डीएसपी हेडक्वार्टर नायब सिंह ने बताया कि शव कई दिन पुराना लग रहा है। हत्या कर शव को टैंक में फेंका गया है। अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। आगे की जांच की जा रही है। पवन के स्वजन ने बताया कि उसकी किसी से रंजिश नहीं थी। वह अपनी ड्यूटी के बाद घर और घर से ड्यूटी आता था। निरीक्षण के दौरान ही हत्यारों से उसकी कोई कहासुनी हुई होगी। हत्यारे भी तभी से उसकी बाइक लेकर फरार हैं।