Rewari News :यूरोप व अमेरिका जैसे देशों में भी हिंदुत्व के प्रति लोगों में बढ़ा आकर्षण : जोशी

0
160
People's attraction towards Hinduism has increased even in countries like Europe and America: Joshi
धारुहेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अतिथिगण व संगठन के पदाधिकारीगण।
  • विश्व हिंदू परिषद के 60वें स्थापना दिवस पर धारुहेड़ा में षष्टी पूर्ति उत्सव का हुआ आयोजन

(Rewari News ) रेवाड़ी। विश्व हिन्दू परिषद् की स्थापना के 60 बर्ष पूरे होने पर जिले के धारूहेड़ा सैक्टर स्थित शिव मन्दिर में षष्टी पूर्ति उत्सव विहिप नगर अध्यक्ष जितेन्द्र यादव जोनियावास की अध्यक्षता में मनाया गया। इस मौके पर विहिप के प्रांतीय संस्कृत आयाम प्रमुख डॉ अश्विनी जोशी, दुर्गावाहिनी विभाग संयोजिका रूचि, जिला संयोजिका किरण एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र जोशी की विशेष उपस्थिति रही। अश्विनी जोशी व दुर्गावाहिनी नगर संयोजिका चक्षु शर्मा ने दीप  प्रज्वलन द्वारा कार्यक्रम का प्रारम्भ किया।

मुख्य वक्ता विहिप के जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र जोशी ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद् की स्थापना हिंदुओं को एकत्रित, संगठित और जागृत करने के लिए हुई, जो की बहुत ही आवश्यक थी। क्योंकि पूरी दुनियां में हिन्दू ही ऐसा है, जो समस्त विश्व के कल्याण की बात करता है। वह पक्षियों को चुग्गा भी डालता है। चींटियों को आटा भी डालता है। गाय और कुत्ते को रोटी भी देता है तो अन्य पशुओं के जीवन की रक्षा भी करता है। हिन्दू पीपल और बड़ के पेड़ को पानी भी चढ़ाता है तो नदी और पर्वत की पूजा भी करता है। इसलिए रूस, यूरोप और अमेरिका जैसे देशों में भी हिन्दुत्व के प्रति लोगों में आकर्षण बढ़ रहा है। किन्तु जहां-जहां भी हिन्दू घटा है, वहां वहां विनाश ही हुआ है। जिसका प्रमाण हमे अपने पड़ोसी देशों सहित दुनियां के अन्य भागों में देखने को मिलता है। दुनिया को बचाना है तो सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे सनतु निरामया कहने वाले हिन्दुत्व को बचाना और विस्तारए करना ही पड़ेगा। किन्तु आज कुछ दूसरी मानसिकता वाली ताकते हिन्दुत्व को ही कलंकित और समाप्त कर देना चाहती हैं, ऐसी मानसिकता वालो को विफल करते हुए हमे लगातर आगे बढऩा होगा।

कार्यक्रम में संगठन विस्तार हेतु नगर में नए दायित्वों को घोषणा की गई। जिसने राकेश कुशवाह को नगर उपाध्यक्ष का दायित्व सौपा गया। साथ ही 16 अन्य नए कार्यकर्ताओं को जोड़ा गया। इस अवसर पर नगर संपर्क प्रमुख डॉ प्रवीण सोनी, धर्मपाल, देवेन्द्र, अनिल, मुकेश, बबलू शेखावत, मुकेश भाटी, सचिन, प्रवीन, रामसिंह, जयबीर एवं मातृशक्ति व दुर्गावाहिनी से रिन्कू, राखी, प्रीति, मंजू गुप्ता, मीना, सारदा कवर, बिमलेश व भारी संख्या में अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

 

यह भी पढ़ें : Rewari News :पुलिस व आरपीएफ  के जवानो ने खोल क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च