Rewari News : भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से बौखलाया विपक्ष : ऊषा प्रियदर्शी

0
68
Opposition is frustrated with the public welfare schemes of the BJP government: Usha Priyadarshi
भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी की बैठक के दौरान मौजूद मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष व अन्य।

(Rewari News ) रेवाड़ी।  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शी ने हरियाणा सरकार द्वारा जनता के लिए की गई जन कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि किसानों को खरीफ  की फसलों पर 2000 बोनस, कच्चे कर्मचारियों को जॉब की गारंटी, गरीब महिलाओं के लिए 500 में गैस सिलेंडर देना, किसानों का नहरी पानी माफ  करना, पिछड़ा वर्ग की क्रीमीलेयर की आय सीमा बढाना और पिछड़ा वर्ग को चुनाव में उचित प्रतिनिधित्व देना, पत्रकारों की पेंशन में बढ़ोतरी तथा अन्य राहत देना, गेस्ट टीचर को भी कई योजनाओं का लाभ देने की घोषणा,  मुख्यमन्त्री द्वारा सावन के महीने में कामकाजी सैल्फ हैल्प ग्रुप की महिलाओं को जीन्द में कोथली-सन्धारा देना,  रक्षाबंधन पर सभी बहनों के लिए बसों में मुफ्त यात्रा आदि से जनता में खुशी की लहर है।

भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला महिला मोर्चा की विस्तृत कार्यकारिणी की बैठक

ऊषा प्रियदर्शी शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला महिला मोर्चा की विस्तृत कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रही थी। बैठक की अध्यक्षता महिला जिलाध्यक्ष कविता गुप्ता ने की। बैठक में जिला अध्यक्ष वंदना पोपली, महिला मोर्चा की महामंत्री भी मौजूद रहीं। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज हर व्यक्ति मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे कार्यों की सहराना कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा जनता के दुख तकलीफ  को दूर करने के लिए 24 घंटों सातों दिन मुख्यमंत्री निवास के दरवाजे हर समय खुले रहते हैं। कोई भी व्यक्ति मुख्यमंत्री निवास पर अपनी समस्या मुख्यमंत्री को बता सकता है । जिसका तुरंत समाधान किया जाता है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रदेश की जनता का दिल जीत लिया है।

हैप्पी कार्ड योजना के तहत 26 लाख गरीब लोगों को 1000 किलोमीटर तक फ्री में यात्रा करने का लाभ हमारी सरकार दे रही है

ऊषा प्रियदर्शी ने कहा कि 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने बिजली, खाद के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। किसानों की सभी फसलों को खरीदने की गारंटी  देकर भाजपा सरकार ने इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि 1 लाख 80 रुपये तक की सालाना आय वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने 500 रुपये में गैस सिलेंडर देकर महिलाओं को बड़ी राहत पहुंचाई है। उज्जवला योजना के तहत अब हरियाणा के 46 लाख गरीब परिवारों को इसका फायदा पहुंचेगा। हरियाणा में 86 लाख परिवारों को आयुष्मान और चिरायु योजना का लाभ मिल रहा है। हैप्पी कार्ड योजना के तहत 26 लाख गरीब लोगों को 1000 किलोमीटर तक फ्री में यात्रा करने का लाभ हमारी सरकार दे रही है। ऊषा प्रियदर्शी ने कहा कि भाजपा  सरकार के कार्यों को देखकर विपक्ष बौखला चुका है। आज के दिन विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा है । अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में  भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार जनता के आशीर्वाद से सरकार बनाने का कार्य करेगी और हरियाणा में एक नया इतिहास रचेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हमारी बहनों की भूमिका बहुत ही अहम होने वाली है। महिला मोर्चा पूरी शिद्दत के साथ काम कर रहा है। जिले में भी महिला मोर्चा की ओर से कई प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी की तीन बहने सरकार की लखपति योजना के तहत लखपति बनी। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कविता गुप्ता ने सभी का धन्यवाद किया और जिला अध्यक्षा और प्रदेशा अध्यक्षा को आश्वस्त किया कि महिला मोर्चा  जिले और प्रदेश द्वारा जो भी कार्य दिये जाएगे उन्हे पुरी मेहनत और ईमानदारी के साथ करेगी।
बैठक में पूर्व पर्यटन विभाग के पूर्व चैयरमैन अरविंद यादव, प्रदेश पींपीपी कोऑर्डिनेटर सतीश खोला, हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष बाल कल्याण परिषद पारिश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष नीतू चौधरी, हेमलता यादव, कृपा जैमिनी, रेखा शर्मा, सरोज यादव, दीपा भारद्वाज, पुष्पा मुदगिल, पूर्व पार्षद कुमारी गीता, नीरू भारद्वाज, मुकेश यादव, सीमा राय, जयमाला कौशिक, सुरेखा ढींगरा, रुचिका नागपाल,  कृष्णा यादव, अलका, स्वीटी, कुसुम, सरोज सिक्का, सुमन लता, बिंदु गुप्ता, प्रियंका तथा सभी मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता  मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़ें : Gurugram News :स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन