Rewari News : नशीला पदार्थ स्मैक उपलब्ध कराने की आरोपी महिला गिरफ्तार

0
91
Woman accused of providing intoxicant smack arrested
नशीला पदार्थ स्मैक उपलब्ध कराने की आरोपी महिला पुलिस गिरफ्त में।
  • आरोपी महिला पर दिल्ली में पहले भी दर्ज हैं 42 मामले

(Rewari News) रेवाड़ी। थाना माडल टाऊन पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ स्मैक उपलब्ध कराने के मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई महिला आरोपी की पहचान मंगोलपुरी दिल्ली निवासी रेखा के रूप में हुई है।जांचकर्ता ने बताया कि 22 फरवरी 2020 को पुलिस को सूचना मिली थी की दो युवक चांदपुर की ढाणी में स्मैक बेचने का काम करते है। सूचना के बाद तुरन्त रेडिग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को काबू कर लिया गया।

जिनकी पहचान संदीप निवासी गांव भटेड़ा व यशवंत उर्फ यश निवासी गांव धामलका के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6.32 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ स्मैक बरामद किया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना माडल टाऊन में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके दोनों आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपियों ने बताया की उन्हें यह अवैध मादक पदार्थ स्मैक दिल्ली मंगोलपुरी निवासी रेखा उपलब्ध कराती थी। इस मामले में पुलिस ने मामले में संलिप्त आरोपी रेखा को भी गिरफ्तार कर लिया है।

महिला आरोपी के खिलाफ दर्ज है 42 मामले 
जांचकर्ता ने बताया की आरोपी रेखा के खिलाफ पहले भी दिल्ली के थाना मंगोलपुरी, साउथ रोहिणी, सुल्तानपुरी व अमन विहार में आबकारी अधिनियम व नशीला पदार्थ अधिनियम के 42 मामले दर्ज है।

Rewari News : दक्षिणी हरियाणा वीरों और शहीदों की भूमि : डा. रंगा