Rewari News : लोकसभा में किया हाफ, विधानसभा में भाजपा होगी साफ : चिरंजीव राव

0
199
We halved the Lok Sabha elections, BJP will be wiped out in the Assembly: Chiranjeev Rao
गांव लाधुवास में रास्ते का उद्घाटन करते विधायक चिरंजीव राव।

(Rewari News) रेवाड़ी।  विधायक आर्दश ग्राम योजना के तहत रेवाड़ी विस के गांव लाधुवास में रास्ते का उदघाटन कांग्रेस के विधायक चिरंजीव राव ने किया। रास्ता बनवाने पर समस्त ग्रामिणों की तरफ  से विधायक चिरंजीव राव का धन्यवाद किया गया। इस मौके पर विधायक चिरंजीव राव ने बताया विधायक के ग्रांट का जितना पैसा भी आया है, लगभग सारा विधानसभा में लगवा दिया है। जिनमें से कुछ कार्य पूरा हो चुका है जबकि कुछ कार्य अभी चल रहा है। जिसको जल्द पूरा करवा दिया जाएगा। जबकि जो बडी परियोजनाएं हैं, उनको हमारी कांग्रेस की सरकार आने पर पूरा करवा दिया जाएगा। विधायक चिरंजीव राव ने कहा सबका साथ सबका विकास, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, हर वर्ष 2 करोड रोजगार, हर किसी के खाते में 15 लाख रूपये, वन रैंक-वन पेंशन, पेट्रोल डीजल सस्ता, अच्छे दिन आऐंगें इत्यादि न जाने कितने झूठे वायदे करके भाजपा ने सत्ता हथियाई थी। लेकिन अब इनकी सच्चाई जनता जान चुकी है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को हाफ  कर दिया है जबकि 3 महिने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में साफ  करने का काम जनता कर देगी।

विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि कहा प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है। मंहगाईए बेरोजगारीए भष्ट्राचार ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। आज प्रदेश की जनता फैमिली आई से तंग आ चुकी हैए रजिस्ट्रिी बंद बडी हैं। मौजूदा सरकार ने जनता को तंग करने का ठेका ले लिया है। किसानों की आय दोगुनी करने का दावा करने वाले अब किसानों को न्यूतम समर्थन मूल्य भी नही दे रहे हैं। प्रदेश की महिलाएं सुरक्षित नही हैं आए दिन महिलाओं पर अत्याचार बढते जा रहे हैंए युवा बेरोजगार घूम रहा है। प्रदेश में 2 लाख सरकार पद खाली पडे हुए हैं। रेवाड़ी में थोड़ी सी बारिश होते हीतालाब बन जाता हैए लोगों को पीने का पानी समय पर नहीं मिल रहाए नहर समय पर नहीं आ रही इत्यादि ने लोगों का जीना दुर्भर कर रखा है।

यह भी पढ़ें: Ambala News : हरियाणा साइकोलॉजिकल एसोसिएशन द्वारा वृक्षारोपण अभियान का आयोजन

 यह भी पढ़ें: Ambala News : पैरिस ओलंपिक में शूटर सरबजोत सिंह स्वर्ण पदक जीतकर लौटे इसके लिए हमारी शुभकामनाएं : अनिल विज

 यह भी पढ़ें: Ambala News : अतिरिक्त उपायुक्त ने केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया