Rewari News : हर भारतीय के दिल में बसता है तिरंगा : डा. बनवारी

0
40
Tricolor resides in the heart of every Indian: Dr. Banwari
प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री डा. बनवारीलाल झंडा लहराते हुए।

(Rewari News) रेवाड़ी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल ने अपने घर पर देश की आन-बान-शान का प्रतीक राष्टï्रीय तिरंगा लहरा कर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले नायकों को याद करते हुए नमन किया।उन्होंने कहा कि तिरंगा हर भारतीय के दिल में बसता है और यह देश की आन-बान-शान है।

उन्होंने कहा कि असंख्य वीर शहीदों की कुर्बानियों और संघर्ष की बदौलत हमारा ये गौरवमयी तिरंगा आज शान से लहरा रहा है। उन्होंने कहा कि हम भारतीय तिरंगे की खातिर सबकुछ न्यौछावर करने की सोच रखते हैं, हमारी सोच यही रहती है कि हमारा तिरंगा शान से लहराता रहे।डा. बनवारी लाल ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस एक ऐसा उत्सव होता है जब देशभर में तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ पर राष्टï्रीय ध्वज तिरंगा के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए भारत में एक अभियान हर घर तिरंगा शुरू किया गया था तब से यह अभियान हर साल मनाया जाता है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है। इससे न केवल नागरिकों को राष्टï्रीय ध्वज से व्यक्तिगत रूप से जुडऩे में मदद मिलेगी, बल्कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान भी बढ़ेगा। इस उत्सव के द्वारा वीर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों को भी नमन, सम्मानित किया जाता है। उन्होंने हर व्यक्ति से अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने और तिरंगे का सम्मान करते हुए देश के वीर बलिदानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का आह्वïान किया।