(Rewari News) रेवाड़ी। शहीद दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था हिंदुस्तान-1, राष्ट्र प्रथम की ओर से गढ़ी बोलनी रोड स्थित क्रांति क्षेत्र पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ विख्यात संत शिव चंद इष्टधारी द्वारा मंत्रोचारण से किया गया। कार्यक्रम में शहीदों की शहादत को याद करते हुए हवन व प्रसाद भी किया गया।हवन के उपरांत शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा शहीदों की शहादत को नमन किया गया। इस मौके पर संस्था के प्रधान हर्ष सैनी ने कहा कि संस्था राष्ट्र प्रथम की भावना से पिछले लम्बे समय से काम करती आ रही है।
आज देश में राष्ट्रीय चरित्र की भावना बहुत जरूरत है। अगर राष्ट्र को विश्व गुरु बनाना है तो हमारा राष्ट्रीय चरित्र मजबूत होना चाहिए। हमारे शहीद देवताओं से कम नहीं है, इसीलिए संस्था उनके सम्मान में निरंतर कार्य करती आ रही है। शहीद -ए- आजम भगत सिंह आज भी हमारे दिलों में बसते हैं। उषा आर्य ने भगत सिंह पर कविता व गीत सुनाकर युवाओं में जोश भर दिया। संत शिव चंद्र इष्टधारी ने कहा कि हमारे शहीद देवताओं से कम नहीं है। उन्होंने अपना सबकुछ राष्ट्र के लिए न्योछावर कर दिया। आज के युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। हवन उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।
इस मौके पर संस्था के महासचिव एडवोकेट विनय रेवडिय़ा, जन जागरण अभियान के अध्यक्ष मुकेश गोकल, युवा विंग के अध्यक्ष जोगिंदर सैनी जुगनू, गुलशन शर्मा, अमित सैनी एडवोकेट, मोहित, एडवोकेट मुकेश रंगा, नवीन पोपली, हेमंत अग्रवाल, दिनेश सैनी ,अजय रंगा, संजय सैनी, सतीश प्रजापति, पूर्व बार प्रधान सुधीर यादव, एडवोकेट प्रीतम सैनी, एडवोकेट प्रशांत, एडवोकेट कपिल, एडवोकेट जितेंद्र,धीरज यादव, विशाल सैनी, जतिन, सौरव यादव,पवन यादव समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
Rewari News : भारत हमेशा वीर शहीदों की शहादत को याद रखेगा : डीसी