Rewari News : भाजपा रेवाड़ी विधानसभा की ओर से शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा

0
51
Tiranga Yatra taken out by BJP Rewari Assembly in the city
रेवाड़ी शहर में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपाई।

(Rewari News) रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी रेवाड़ी विधानसभा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा युवा मोर्चा के अध्यक्ष निखिल मांढैया के नेतृत्व में निकाली गई। इस यात्रा में भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लि भारतीय जनता पार्टी रेवाड़ी विधानसभा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा युवा मोर्चा के अध्यक्ष निखिल मांढैया के नेतृत्व में निकाली गई।या।यात्रा शहर के अग्रसेन चैक से शुरू होकर प्रमुख बाजारों से होती हुई शहर के झज्जर चौक पर समापन किया गया। इस यात्रा में भाजपा रेवाड़ी जिला प्रभारी नसीम अहमद व जिला अध्यक्ष डा. वन्दना पोपली मुख्य रूप से मौजूद रही।

इस मौके पर अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली ने कहा कि यह यात्रा हमारे राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान तो है ही साथ ही युवा पीढ़ी को देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से जोडऩे का भी एक प्रयास है। इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा लगे उसके लिए लोगों को प्रेरित करना है।युवा मोर्चा के अध्यक्ष निखिल मांढैया ने बताया कि यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर नारे लगाए और लोगों को तिरंगे के महत्व के बारे में जागरूक किया।

उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान बारिश में भी लोगों का उत्साह अपने देश के प्रति देखने लायक था। सभी लोग देश भक्ति के गानों पर झूमते हुए जा रहे थे। जिला अध्यक्ष डा. पोपली ने इस यात्रा के सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं और शहरवासियों का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर पीपीपी कोर्डिनेटर डा. सतीश खोला, रत्नेश बंसल, सत्यदेव यादव, ईश्वर चनीजा, सुनील ग्रोवर, अजय कांटीवाल, युद्धवीर फोगाट, नीरू भारद्वाज, एडवोकेट नितेश अग्रवाल, दीपक मंगला, बाबुलाल छाबड़ी, नीतू चौधरी, कृपा जैमिनी, रोहतास वाल्मीकि, जयवीर योगी, अशोक कोसलिया, एडवोकेट प्रवीन शर्मा, हिमांशु पालीवाल, मुकेश रंगा, डॉ सौरब यादव, जतिन, अजय रंगा, संजय खटिक, मनीष रंगा, योगिंदर यादव, मनीष शर्मा, अजीत यादव, मनोज यादव, सौरब सैनी, विशाल ततारपुर, पवन चैहान, विकास कुमार सहित अनेक युवा पदाधिकारीं व कार्यकर्ता मौजूद रहे।