Rewari News : इस दीवाली पर एक दीपक वीर सैनिकों के नाम जरूर जलाएं

0
8
पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अतिथिगण व आयोजक।

(Rewari News) रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से एक दीपक वीर सैनिकों के नाम कार्यक्रम का आयोजन पंजाबी धर्मशाला में किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव, बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश राजपाल, रेवाड़ी इकाई प्रमुख दयानंद आर्य व संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि अपने वीर सैनिकों की बदौलत हम अपने घरों में सभी त्यौहार बड़े अमन चैन के साथ मनाते हैं।

हमारा दक्षिणी हरियाणा तो सैनिकों की खान कहलाता है। रेजांगला के ऐतिहासिक युद्ध में तो हमारे मु_ी भर वीरों ने बड़ी संख्या में चीनी सैनिकों को मार गिराया। नई दिशा युवा मंच के अध्यक्ष एडवोकेट निशांत यादव, प्रधान अरुण गुप्ता, डॉक्टर बलबीर अग्रवाल व सहसंयोजक प्रवीण ठाकुर ने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक वर्ष अपनी दीपावली सीमा पर वीर सैनिकों के साथ मनाते हैं। महिला प्रधान निशा सीकरी, महिला संयोजक शशि जुनेजा, शिक्षाविद मधु गुप्ता व समाजसेविका सुनीता शास्त्री ने कहा कि हमारा परिवार की बहने अपने आसपास के फौजी परिवारों में दिवाली के दिन मिठाइयां, रंगोली व पटाखे लेकर जाएगी।

सभी को देशभक्ति के गीतों पर एरोबिक्स का अभ्यास कराया गया। संस्था की ओर से दयाराम आर्य, जतिन सैनी, प्रीतपाल सिंह निक्का, हरबंस लाल खुराना, शम्मी शर्मा, पवन कुमार, श्रुति आर्य, लता शर्मा, प्रोफेसर सीएल सोनी, प्राचार्य राजेंद्र यादव व समाजसेवी राजेंद्र गेरा को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मान किया गया।

यह भी पढ़ें: Rewari News : शिविर में 147 लोगों के स्वास्थाय की हुई जांच