
- शहर के अर्जुन नगर नगर में कष्ट निवारण कैंप आयोजित कर बनाए 275 नए लाभार्थी
(Rewari News) रेवाड़ी। मुख्यमंत्री नायब सैनी की अंत्योदय योजनाएं तथा पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाना ही हमारी प्राथमिकता है। जब से केंद्र और राज्य में तीसरी भाजपा की सरकार बनी है, सरकार के द्वारा बनाई गई नीतियां और किए गए तमाम फैसले सभी वर्गों के साथ-साथ आमजन के हितकारी ही साबित हो रहे हैं। यहीं कारण भी है कि प्रदेश में नायब सैनी के नेतृत्व में पहले के मुकाबले और भी अधिक जनादेश मिला है।
युवाओं को योग्यता के आधार पर बिना पर्ची बिना खर्ची के नौकरी देने की बात हो या फिर सेवाओं को ऑनलाइन करने की बात हो
एचपीपीए के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने रेवाड़ी शहर के अर्जुन नगर की राजा वाटिका में वार्ड 5 में कष्ट निवारण कैंप में शहरवासियों की बैठक को संबोधित करते यह यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी ईमानदारी एवं पारदर्शिता से जनता की सेवा कर रही है। मुख्यमंत्री ने दिन-रात मेहनत कर व्यवस्था परिवर्तन करने में कामयाबी हासिल की है। युवाओं को योग्यता के आधार पर बिना पर्ची बिना खर्ची के नौकरी देने की बात हो या फिर सेवाओं को ऑनलाइन करने की बात हो।
परिवारवाद, जातिवाद, क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर हरियाणा एक-हरियाणावी एक की सोच को चरितार्थ किया है। सरकार ने प्रदेश में वो करने का प्रयास किया, जो सरकार एवं भाजपा के घोषणा पत्र में नहीं था। इस बार जनता ने भाजपा फिर से प्रदेश की बागडोर संभाली है, सरकार लोगों की हर आशा और उम्मीद पर और खरा उतरेगी।डॉ.सतीश खोला ने कहा की हरियाणा सरकार ने सभी वर्गों के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं लागू करने के लिए 519 योजनाएं ऑनलाइन कर दी है जिसमें नागरिकों को सरकारी कार्यालयों में जाने की जरूरत ही नहीं है घर बैठे ही पात्र व्यक्ति लाभ ले सकता है।
भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री महेश यादव द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व नगर पार्षद ओमप्रकाश सैनी, नगर पार्षद निहाल यादव, पूर्व पार्षद सुमेर यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन तिवारी, नरेंद्र शर्मा, बहादुर रावत, मनपाल यादव, रघुवीर सैनी, केके कौशिक, सुभाष, सूबे सिंह, गंगा राम, रामफल शर्मा समेत समेत सभी वार्ड कार्यकर्ता उपस्थित रहे।