Rewari News : चुनाव में भाजपा को आईना दिखाने का कार्य करेगी प्रदेश की जनता : चिरंजीव राव

0
167
The people of the state will work to show the mirror to BJP in the elections: Chiranjeev Rao
रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव विकास नगर में पदयात्रा निकालते हुए।

(Rewari News) रेवाड़ी। रेवाड़ी से कांग्रेस विधायक चिरंजीव राव की पदयात्रा शनिवार को शहर के वार्ड नंबर 6 विकास नगर पहुंची। जहां यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।इस मौके पर चिरंजीव राव ने कहा आप लोगों के आशीर्वाद से हर जगह भरपूर सहयोग मिल रहा है। जहां पर भी जा रहा हूं हर कोई भाजपा सरकार से तंग आ चुका है। जनता को परिवार पहचान पत्र, प्रोपर्टी आईडी और अन्य पोर्टलों में फंसा रखा है। जनता सरकारी दफतरों के चक्कर काटती रहती है लेकिन इस सरकार में जनता की सुनने वाला कोई नही है। हर विभाग में भष्ट्राचार का बोलबाला है। ऊपर से मंहगाई और बेरोजगारी ने लोगों का जीना दुर्भर किया हुआ है। यही कारण है कि 1 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को आईना दिखाने का कार्य करेगी।

इस सरकार को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है

विधायक चिरंजीव राव ने कहा पिछले पांच साल से शहर की हर समस्याओं को मैंने सडक से लेकर संसद तक उठाया है फिर भी इस सरकार की कान पर जूं तक नही रेंगी। इस सरकार को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। भाजपा सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। भाजपा ने स्वच्छता अभियान चलाया लेकिन भाजपा नेता एक दिन झाडू लेकर फोटो खिंचवाते हैं उसके बाद गायब।

इसी तरह पिछले चुनाव में रेवाडी को सिंगापुर बनाने का वायदा भी भाजपा ने किया था लेकिन आज शहर की क्या स्थिति है वो सबके सामने है। कागजों में रेवाडी शहर आवारा पशु मुक्त है लेकिन शहर में बेसहारा पशुओं की भरमान है। थोडी सी बरसात होते ही शहर तालाब का रूप धारण कर लेता है। वहीं शहरवासियों को पीने का पानी नही मिल पाता है। कांग्रेस सरकार के शासनकाल में कालका व लिसाना वाटर टैंक बनवाए थे लेकिन पिछले 10 साल में भाजपा ने एक ही वाटर टैंक नही बनवाया। पूरा दिन शहर में जाम लगा रहता है लेकिन इस ओर किसी का भी ध्यान नही है। लेकिन अब वो दिन दूर नही है जब शहर की सभी समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा।