Rewari News : प्रदेश की जनता ने भाजपा को हटाने व कांग्रेस को लाने का मन बनाया : डा. रंगा

0
164
The people of the state have made up their mind to remove BJP and bring in Congress: Dr. Ranga
समर्थकों के साथ नामांकन करने जाते बावल से कांग्रेस प्रत्याशी डा. एमएल रंगा।

(Rewari News) रेवाड़ी। बावल आरक्षित विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री डा. एमएल रंगा ने वीरवार को ढोल-बाजों के साथ अपने हजारो समर्थकों के साथ नामाकंन किया। इस मौके पर प्रभारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश राजेंद्र ठेकेदार विशेष रूप से मौजूद रहे।इससे पूर्व बावल की अनाज मंडी में एकत्रित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में डा. रंगा ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं को डा. रंगा समझकर चुनाव प्रचार में जुट जाएं। इस बार इस विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस भारी बहुमत से जीतने जा रही है।

भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त लोगों ने भाजपा को हटाने व कांग्रेस को लाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों के दौरान भाजपा ने हर वर्ग के साथ छल किया है। इसलिए लोगों ने भाजपा को सबक सिखाने का पूर मन बना लिया है। प्रभारी दिनेश यादव ठेकेदार ने कहा कि सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।

उन्होंने कहा कि डा. एमएल रंगा एक ईमानदार, मेहनती व कर्मठ तथा पार्टी के समर्पित सिपाही हैं। क्षेत्र की जनता उन पर पूरा भरोसा एवं विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि बावल विधानसभा की सीट बड़े मार्जन के साथ कांग्रेस की झोली में डालने का कार्य किया जाएगा।तत्पश्चात लाव-लश्कर के साथ 3 किलोमीटर का सफर तय कर डा. रंगा चुनाव कार्यालय पहुंचे। बीच रास्ते में लोगों ने उनका पुष्प वर्षा से जोरदार स्वागत किया। साथ ही उनके समर्थक डीजे के गीतों पर जमकर थिरकते भी नजर आएं।