(Rewari News) रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से देश हमें देता है सब कुछ-हम भी तो कुछ देना सीखें कार्यक्रम का आयोजन पंजाबी धर्मशाला में किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हमारा परिवार संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र, आईएमए के पूर्व जिला प्रधान डॉक्टर दीपक यादव, भारत विकास परिषद के प्रदेश सचिव डॉ आरबी यादव, नई दिशा युवा मंच के संयोजक एडवोकेट निशांत यादव व संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि हम अपना सबकुछ बलिदान कर भी भारत माता का ऋण नहीं चुका सकते।
क्योंकि हमारा ये शरीर भी इसी माटी से बना है। 14 वर्ष पश्चात अयोध्या पहुंचने पर श्री राम ने सर्वप्रथम अयोध्या की पवित्र माटी को मस्तक पर लगाया। बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश राजपाल, भाविप के संरक्षक रमेश सचदेवा, हमारा परिवार संस्था के संरक्षक दयाराम आर्य, रेवाड़ी प्रमुख दयानंद आर्य व प्रधान अरुण गुप्ता ने कहा कि भारत माता हमारा अन्न-जल-वायु से निरंतर पोषण करती है।
महिला प्रधान निशा सिकरी, संयोजक शशि जुनेजा, शिक्षाविद मधु गुप्ता व पर्यावरण विद् लता शर्मा ने कहा कि माताएं घरों में बच्चों को देश पर बलिदान हुए वीरों के बारे में बताएं। डॉक्टर सपना यादव ने सभी को देशभक्ति के गीतों पर एरोबिक्स का आनंद दिलाया। कार्यक्रम में पूर्व बीईओ राजकुमार जलवा, अखिल भारतीय साहित्य परिषद की जिला अध्यक्षा श्रुति शर्मा, प्राचार्य राजेंद्र सिंह यादव, सुचित्रा चांदना, दीपा भारद्वाज, राजेंद्र गेरा व प्रदीप शर्मा को सम्मानित किया गया। अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
Rewari News : भाजपाइयों ने लड्डु बांटकर मनाई दिल्ली फतह की खुशी