Rewari News : प्रदेश के मुख्यमंत्री नायाब सिंह को नहीं मिल रही अपनी सेफ सीट : अशोक अरोड़ा

0
170
State Chief Minister Nayab Singh is not getting his safe seat: Ashok Arora
पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा मॉडल टाउन स्थित पूर्व मंत्री के आवास पर पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए।
  • रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव के समर्थन में पूर्व मंत्री ने अनेक स्थानों पर चलाया जनसंपर्क अभियान

(Rewari News) रेवाड़ी। एक तरफ  जहां भाजपा में टिकटों को लेकर घमासान मचा हुआ है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के विधायक चिरंजीव राव दिन-प्रतिदिन अपना चुनाव प्रचार तेज कर रहे है। चिरंजीव राव ने लगभग पूरे शहर में पदयात्रा कर ली है और अब बाहर से कांग्रेसी नेता भी उनके समर्थन में आने लगे हैं। इसी कडी में पूर्व मंत्री अशोक अरोडा ने रेवाड़ी पहुंचकर पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के साथ उनके निवास पर प्रेसवार्ता की बल्कि मॉडल टाउन, कृष्णा नगर व सैैक्टर-4 में लोगों से जनसम्पर्क कर चिरंजीव राव को ज्यादा से ज्यादा मतों से जिताने की भी अपील की।

अशोक अरोडा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहूमत से अपनी सरकार बनाने जा रही है, वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा 85 पार के नारे पर कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी तो सेफ सीट मिल नही रही जहां से वे चुनाव लड सके। इस बार कांग्रेस पार्टी 70 से ज्यादा सीट जीतकर अपनी सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा चिरंजीव राव विधानसभा में लगातार मुद्दे उठाते हैं। लोगों के सुख-दुख में पंहूचते हैं, चिरंजीव राव का भविष्य उज्जवल है। ईलाके के विकास के लिए चिरंजीव राव को जीताना है। कैप्टन अजय सिंह यादव ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सपनों का सौदागर बताते हुए कहा कि इस बार भाजपा की 20 से नीचे सीटें आएगी। इस समय भाजपा वेटिलेर पर है, भाजपा के पास पूर्ण बहूमत नही है, इसलिए प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए। उन्होंने कहा कि  गत विधानसभा चुनाव में टिकट का सही ढंग से वितरण नही हो पाया था। इस बार दक्षिणी हरियाणा को साधने के लिए जिताऊ कैंडिडेट्स को टिकट मिलनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : Rewari News : पर्यावरण के शुद्ध रहने से जीने की राह सरल बनती है : वेद कुमारी