• रेवाड़ी विधायक ने सभी को पार्टी का पटका व फूलमाला पहनाकर किया स्वागत

(Rewari News) रेवाड़ी। कांग्रेस नेता एवं नगर पार्षद रमेश मोरवाल रविवार को विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के आवास पर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। रेवाड़ी विधायक ने कांग्रेस नेता समेत सभी संगठनों के पदाधिकारियों को पार्टी का पटका फूलमाला पहनाकर स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें संगठन में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।

रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव ने कांग्रेस नेता सहित सभी संगठन पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत कर भाजपा में स्वागत किया

पिछले करीब 25 सालों से कांग्रेस में रहे वार्ड संख्या 28 के नगर पार्षद रमेश मोरवाल रविवार को अपने सहयोगियों व अनेक संगठन पदाधिकारियों के साथ सेक्टर चार स्थित रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के कैंप कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने धानक समाज रामसिंहपुरा से सतीश कुमार, बावरिया समाज से कैप्टन विजय सिंह एवं वाल्मिकी समाज से कृष्ण कुमार समेत अनेक गणमान्य लोगों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव ने कांग्रेस नेता सहित सभी संगठन पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत कर भाजपा में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।

रेवाड़ी विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी हैं, जिसमें एक साधारण कार्यकर्ता भी सर्वोच्च पद तक पहुंचता है। अन्य दलों में परिवारवार व भाई-भतीजावाद पूरी तरह हावी रहता है। उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रित पार्टी है। इस संगठन का हिस्सा होना अपने आप में स्वयं को गौरवान्वित कराता है। उन्होंने भाजपा का दामन थामने वाले सभी से आह्वान किया कि वे केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाकर संगठन को और मजबूत बनाने का कार्य करें। इस मौके पर नगर पार्षद मनीष गुप्ता, कृष्ण कुमार, सतीश यादव, कैप्टन विजय समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

Rewari News : होली के पर्व का है पोराणिक महत्व