Rewari News : थाना जाटूसाना परिसर में पौधरोपण कर स्वच्छ पर्यावरण बनाने का लिया संकल्प

0
77
Resolved to create a clean environment by planting saplings in Jatusana police station premises.
जाटूसाना थाना में पौधरोपण करतीं थाना प्रभारी व पुलिसकर्मी।

(Rewari News) रेवाड़ी। थाना जाटूसाना पुलिस ने पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के तहत थाना जाटूसाना परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर प्रबंधक थाना जाटूसाना निरीक्षक सीमा कुमारी ने बताया कि पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधरोपण किया जाना बहुत जरूरी हैं।

पौधे लगाकर हम न केवल पर्यावरण व परिवेश को स्वच्छ व सुंदर बना सकते हैं अपितु संरक्षण में अपना भागीदारी भी निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के सुरक्षित रहने से मानव जीवन संभव है, इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं।

वातावरण के लिए खतरनाक प्लास्टिक का उपयोग बंद करें और अन्य विकल्पों का उपयोग करें। इस अवसर पर उन्होंने थाने में मौजूद सभी कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़-पौधे लगाने व जल को बचाने का भी संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रवासी अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाएं। इस अवसर पर प्रबंधक थाना जाटूसाना निरीक्षक सीमा कुमारी व थाने में तैनात सभी पुलिस कर्मचारियों ने एकजुट होकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया।